अमेरिकी रक्षा मंत्री को सैनिक ने डांटा:सैनिक समाधि के सामने तस्वीरें ले रहे थे, साथ आई महिला हंसी तो कहा- शहीदों का सम्मान करें- INA NEWS

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को बुधवार को अर्लिंग्टन नेशनल कब्रिस्तान में एक सैनिक ने डांट दिया। हेगसेथ अपनी पत्नी और सलाहकारों के साथ अज्ञात सैनिक की समाधि (टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर) के सामने तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ आई एक महिला हंसने लगी। इस पर समाधि की सुरक्षा में तैनात सैनिक ने सभी को शांत रहने के लिए कहा और शहीदों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए कहा। वहां मौजूद रिपोर्टर्स के कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई। पेंटागन ने हेगसेथ का बचाव किया हेगसेथ बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ कब्रिस्तान में आयोजित सालाना वेटरन्स डे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी जेनिफर हेगसेथ और तीन सलाहकार रिकी बुरिया, टैमी राडाबॉ और पैट्रिक वीवर भी मौजूद थे। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि सैनिक ने सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा, सचिव और पूरा रक्षा विभाग हमेशा अमेरिकी सैनिकों के बलिदान का सम्मान करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इस गंभीर दिन पर एक सैनिक ने सभी को मर्यादा बनाए रखने की सही बात याद दिलाई। पूर्व रिपब्लिकन सांसद ने हेगसेथ के व्यवहार पर नाराजगी जताई अमेरिका के पूर्व रिपब्लिकन सांसद एडम किंजिंगर ने इस घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने X पर लिखा कि अज्ञात सैनिक की समाधि जैसी जगह पर हेगसेथ को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हेगसेथ हर जगह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। किंजिंगर ने उन्हें रक्षा मंत्री के पद के लिए भी अयोग्य बताया। 24 घंटे समाधि की रखवाली करते हैं सैनिक अज्ञात सैनिक की समाधि की सुरक्षा करना अमेरिकी सेना के सबसे सम्मानित कामों में से एक माना जाता है। सेना की थर्ड यूएस इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिक यहां 24 घंटे पहरा देते हैं। इस रेजिमेंट को ‘द ओल्ड गार्ड’ भी कहा जाता है। करीब 90 साल से इस समाधि पर लगातार पहरा देने की परंपरा चली आ रही है। कब्रिस्तान के नियमों के मुताबिक, यहां किसी को चिल्लाने या तेज आवाज में बात करने की इजाजत नहीं है। सभी से शांति और सम्मान बनाए रखने की उम्मीद की जाती है। 2024 में भी विवाद हुआ था यह पहली बार नहीं है, जब राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी टीम से जुड़ा कोई मामला इस समाधि स्थल पर सामने आया है। 2024 में ट्रम्प की चुनाव प्रचार टीम और समाधि स्थल के एक अधिकारी के बीच विवाद हुआ था। ट्रम्प की टीम पर उन हिस्सों में तस्वीरें और वीडियो बनाने का आरोप था, जहां हाल की जंग में मारे गए अमेरिकी सैनिकों को दफनाया गया है। उस समय कब्रिस्तान प्रशासन ने कहा था कि अमेरिकी सेना के कब्रिस्तानों में राजनीतिक प्रचार और उससे जुड़ी गतिविधियों पर संघीय कानून के तहत रोक है। ट्रम्प उस समय अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान आत्मघाती हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। ईरान जंग के कारण विवाद में हैं हेगसेथ रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ संसद में प्रस्ताव पेश किया था। लेकिन मंगलवार रात वोटिंग में रिपब्लिकन सांसदों ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद हेगसेथ और उनके समर्थकों ने इसे अपनी जीत बताया। मैसी ने हेगसेथ पर कई आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि हेगसेथ ने अमेरिकी संसद की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ जंग शुरू की। उन्होंने आम लोगों की जान बचाने वाले कानूनों को नजरअंदाज किया और पेंटागन को बिना कानूनी कार्रवाई के लोगों को मारने के आदेश दिए। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेगसेथ ने इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह कोई अपराध का मामला नहीं, बल्कि नीतियों को लेकर मतभेद है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी वोटिंग से पहले हेगसेथ को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा था कि वे आगे भी हेगसेथ के साथ खड़े रहेंगे। ———————– यह खबर भी पढ़ें… अमेरिकी संसद ने हेगसेथ को हटाने का प्रस्ताव रोका: ईरान में बिना मंजूरी जंग छेड़ने का आरोप था, ट्रम्प बोले- देशभक्त नेता को बचाया अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News