Sport : भारत का कौन सा बल्लेबाज ODI में सबसे ज्यादा बार 0 पर हुआ है आउट, टॉप-10 में सचिन और रोहित भी मौजूद #INA

Most ducks for India in ODI : आज कल के समय में मॉर्डन क्रिकेट में हम मैदान पर अक्सर बल्लेबाजों का बोलबाला देखते हैं. व्हाइट बॉल क्रिकेट में चाहे एकदिवसीय फॉर्मेट हो या फिर टी20 फॉर्मेट हो बल्लेबाज चौके-छक्कों की लाइन लगा देते हैं. ऐसे में स्पिनर हो या पेसर हो सभी की जमकर पिटाई होती है. इस फॉर्मेट में गेंदबाज अक्सर विकेट लेने के लिए तरस जाते हैं, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ है. क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मेट हेनरी ने भारत के टॉप ऑर्रड को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. उन्होंने पहले ही ओवर में 0 पर भारत के 3 विकेट कर डाले.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा व इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर तीन ही 0 पर आउट हो गए. हेनरी ने पहली बॉल पर शून्य के स्कोर पर विकेटकीपर के हाथों रोहित को कैच आउट कराया. वहीं पांचवीं बॉल पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया. इस ओवर की अंतिम और छठी बॉल पर अय्यर को एलबीड्ब्ल्यू आउट कर दिया.
TRIPLE-WICKET MAIDEN! 😳
Matt Henry couldn’t have scripted a more explosive start!
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 4th ODI LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha #SonyLIV #NZvIND pic.twitter.com/9gipGvgUIw
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 13, 2026
इसके साथ ही विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. वहीं रोहित शर्मा को भी इस लिस्ट में इजाफा हुआ है. भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर भी शीर्ष पर बने हुए हैं. वहीं इस लिस्ट में सुनील गावस्कर जैते दिग्गज क्रिकेटर भी मौजूद हैं. तो आइए वनडे में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले 10 भारतीय बैटर्स के बारे में जानते हैं.
1 – विराट कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आज के मैच में 0 पर आउट होने के साथ विराट कोहली के नाम ये शर्मनाक उपलब्धि हासिल हो गई है. विराट वनडे क्रिकेट में 20 बार शून्य पर आउट हुए हैं. उन्होंने 2008 से 2026 के बीच 321 वनडे मैचों की 308 पारियों में 15,190 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 55 शतक और 80 अर्धशतक निकले हैं.
2 – सचिन तेंदुलकर
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. सचिन अपने लंबे वनडे करियर में 20 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. लेकिन उन्होंने विराट कोहली से ज्यादा मैच 20 बार 0 पर आउट होने के लिए लिए हैं. सचिन ने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 18,426 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 49 शतक और 96 अर्धशतक दर्ज हुए और वो 20 बार शून्य पर आउट हुए.
3 – जवागल श्रीनाथ
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वो भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं. श्रीनाथ अपने वनडे करियर में 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं. श्रीनाथ ने 229 वनडे मुकाबलों की 121 पारियों में 883 रन बनाए हैं. उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज हैं.
4 – अनिल कुंबले
अनिल कुंबले भारत के महान स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं. वो अपने वनडे करियर में 18 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके साथ ही वो वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने 269 वनडे मैचों की 134 पारियों 903 रन बनाए हैं.
5 – युवराज सिंह
पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह वनडे में सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. वो वनडे करियर में कुल 18 बार शून्य पर आउट हुए हैं. उन्होंने 301 वनडे मुकाबले खेले और 275 पारियों में 8,609 रन बनाए. उनके नाम 14 शतक और 52 अर्धशतक हैं.
6 – रोहित शर्मा
रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शुमार है. वो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों में छठवें नंबर पर हैं. रोहित अब तक अपने करियर में 18 बार शून्य पर आउट हुए हैं. उन्होंने 295 वनडे मुकाबलों में 12,143 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 35 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं.
7 – हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में सातवें स्थान पर हैं. हरभनज अपने लंबे वनडे करियर के दौरान 17 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. उन्होंने 234 वनडे मुकाबले की 126 पारियों में 1,213 रन बनाए.
8 – सौरव गांगुली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली भी इस लिस्ट में मौजूद हैं. वो वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं. गांगुली अपने वनडे करियर में 16 बार शून्य पर आउट हुए. उन्होंने 308 वनडे मैचों की 297 पारियों में 11,221 रन बनाए. उनके नाम 22 शतक और 71 अर्धशतक हैं.
9 – जहीर खान
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं. भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में इस गेंदबाज का भी नाम शामिल है. जहीर अपने वनडे करियर में 14 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. उन्होंने 194 वनडे मुकाबले खेले और 96 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 753 रन बनाए.
10 – सुरेश रैना
सुरेश रैना भारत के शानदार मध्यक्रम बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज थे. वो इस लिस्ट में सबसे नीचे मौजूद हैं. सुरेश रैना वनडे में सबसे ज्यादा बार शन्यू पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों में 10वें नंबर पर हैं. सुरेश रैना वनडे करियर में 14 बार शून्य पर आउट हुए. उन्होंने 226 वनडे मुकाबले की 194 पारियों में 5,615 रन बनाए. उन्होंने 5 शतक और 36 अर्धशतक लगाए.
वनडे में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले 10 भारतीय बैटर्स
| खिलाड़ी | मैच | शून्य पर आउट |
|---|---|---|
| विराट कोहली | 321 | 20 |
| सचिन तेंदुलकर | 463 | 20 |
| जवागल श्रीनाथ | 229 | 19 |
| अनिल कुंबले | 269 | 18 |
| युवराज सिंह | 301 | 18 |
| रोहित शर्मा | 295 | 18 |
| हरभजन सिंह | 234 | 17 |
| सौरव गांगुली | 308 | 16 |
| जहीर खान | 194 | 14 |
| सुरेश रैना | 226 | 14 |
ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा और विराट कोहली ने नाम जुड़े 2 अनचाहे रिकॉर्ड, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर भी लिस्ट में मौजूद
भारत का कौन सा बल्लेबाज ODI में सबसे ज्यादा बार 0 पर हुआ है आउट, टॉप-10 में सचिन और रोहित भी मौजूद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,