Crime- कानपुर: मकान पर कब्जे की रंजिश में मारपीट, भाजपा नेता समेत कई पर एफआईआर, दूसरे पक्ष पर भी क्राॅस रिपोर्ट -#INA

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में नौ नवंबर को मकान पर कब्जे की पुरानी रंजिश को लेकर फाइनेंसकर्मी और भाजपा नेता पक्ष के बीच सड़क पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों ओर से दर्ज मामलों में 12-15 लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। शास्त्रीनगर निवासी फाइनेंसकर्मी प्रशांत दीक्षित ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि नौ नवंबर की रात करीब 11:45 बजे पारिवारिक भाई विक्रम तिवारी के साथ कार से घर लौट रहे थे। इस दाैरान रसिक यादव और अंकित चंदौली ने कार के . बुलेट लगाकर रोक ली।
इसके बाद मकान पर कब्जा को लेकर विवाद शुरू कर दिया। फोनकर भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला उर्फ बमबम को बुला लिया। आरोप है कि सर्वेश शुक्ला, राजीव मिश्रा, आरपी सिंह, उनका बेटा लवी उर्फ अभिषेक प्रताप सिंह, निखिल और तीन-चार अन्य लोगों ने दोनों को पीटा। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। झगड़े की जानकारी पाकर भाई विकास दीक्षित पहुंचा तो उसे भी पीट दिया। प्रशांत का आरोप है कि मकान के विवाद को लेकर वर्ष 2017 से आरोपी रंजिश मानते हैं। मारपीट में चेन टूटकर गिर गई।