Sport : 21 की उम्र में ODI डेब्यू और पहले ही मैच में 6 विकेट, माहली बियर्डमैन ने किया वो कारनामा, जो आज तक कोई ऑस्ट्रेलियाई नहीं कर सका #INA

- माहली बियर्डमैन ने तोड़ा 38 साल पुराना रिकॉर्ड, बने पहले ऑस्ट्रेलियाई बॉलर
- ऑस्ट्रेलिया के लिए बेस्ट ODI डेब्यू गेंदबाजी
- वर्ल्ड क्रिकेट में भी बजा डंका, सबसे तेज 5 विकेट का कमाल
- बने दुनिया के सिर्फ चौथे गेंदबाज
- ODI डेब्यू पर दुनिया के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
- इंग्लैंड के दिग्गजों को बनाया अपना शिकार
ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को एक नया और बेहद खतरनाक तेज गेंदबाज मिल गया है. इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के 21 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज माहली बियर्डमैन ने अपने इंटरनेशनल करियर की ऐसी शुरुआत की है, जिसे क्रिकेट फैंस सालों तक याद रखेंगे. अपने पहले ही वनडे मैच में बियर्डमैन ने सिर्फ 24 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया. इस यादगार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो ऑस्ट्रेलिया के पुरुष क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया था.
माहली बियर्डमैन ने तोड़ा 38 साल पुराना रिकॉर्ड, बने पहले ऑस्ट्रेलियाई बॉलर
माहली बियर्डमैन ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू मैच में 6 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. बियर्डमैन ने पूर्व तेज गेंदबाज टोनी डोडेमाइड का 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है. डोडेमाइड ने साल 1988 में श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 21 रन देकर 5 विकेट (5/21) लिए थे. अब 24 रन देकर 6 विकेट लेने के साथ ही बियर्डमैन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेस्ट वनडे डेब्यू करने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए बेस्ट ODI डेब्यू गेंदबाजी
• 6/24 – माहली बियर्डमैन बनाम इंग्लैंड, पर्थ (2026)
• 5/21 – टोनी डोडेमाइड बनाम श्रीलंका, पर्थ (1988)
• 4/25 – जॉन मैगुइरे बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न (1983)
• 4/35 – मिचेल स्टार्क बनाम भारत, विशाखापत्तनम (2010)
Mahli Beardman with the best figures on ODI debut for Australia as England are bowled out for 131 😮 pic.twitter.com/xt7vREXaV4
— Cricinfo (@cricinfo) November 13, 2026
वर्ल्ड क्रिकेट में भी बजा डंका, सबसे तेज 5 विकेट का कमाल
बियर्डमैन की रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ के आगे इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और महज 28 गेंदों के अंदर अपने 5 विकेट पूरे कर लिए. यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा लिया गया सबसे तेज 5-विकेट हॉल है.
बने दुनिया के सिर्फ चौथे गेंदबाज
माहली बियर्डमैन की 6/24 की यह गेंदबाजी सिर्फ ऑस्ट्रेलिया का नंबर-1 रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि ओवरऑल वनडे क्रिकेट में डेब्यू मैच का चौथा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन भी है. वर्ल्ड क्रिकेट में अपने पहले ही वनडे मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल (7/21 बनाम ओमान, 2024) के नाम है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा (6/16) और तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के फिडेल एडवर्ड्स (6/22) हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के माहली बियर्डमैन चौथे स्थान पर आ गए हैं, जबकि पांचवें नंबर पर स्कॉटलैंड के लाइल रॉबर्टसन (6/52) का नाम है.
ODI डेब्यू पर दुनिया के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन
• 7/21 – चार्ली कैसल (स्कॉटलैंड) बनाम ओमान, साल 2024
• 6/16 – कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, साल 2015
• 6/22 – फिडेल एडवर्ड्स (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे, साल 2003
• 6/24 – माहली बियर्डमैन (ऑस्ट्रेलिया) बनाम इंग्लैंड, साल 2026
• 6/52 – लाइल रॉबर्टसन (स्कॉटलैंड) बनाम कनाडा, साल 2026
Elsewhere, Mahli Beardman enjoyed a dream outing in Perth, running through England . register the fourth-best figures by a debutant in men’s ODIs 🔥 pic.twitter.com/cv5PraH5hy
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 13, 2026
इंग्लैंड के दिग्गजों को बनाया अपना शिकार
बियर्डमैन की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 131 रनों पर ऑलआउट हो गई. खास बात यह रही कि बियर्डमैन ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (1), अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (17), जॉर्डन कॉक्स (2), सैम करन (0), लियाम डॉसन (0) और जोफ्रा आर्चर (11) को अपना शिकार बनाया.
यह भी पढ़ें: ‘इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी कोई गेंद नहीं जिसे खेला न जा…’, 89 पर ढेर हुई टीम इंडिया तो गौतम गंभीर ने बल्लेबाजों को दी नसीहत
21 की उम्र में ODI डेब्यू और पहले ही मैच में 6 विकेट, माहली बियर्डमैन ने किया वो कारनामा, जो आज तक कोई ऑस्ट्रेलियाई नहीं कर सका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,