यूपी – यूपी: दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सरसों का तेल जब्त; मिठाई-दूध के नमूने जांच को भेजे – INA

खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी सामान पकड़ने के लिए दूध, मिठाई समेत अन्य खाद्य सामग्री के 13 नमूने लिए। मिलावट की आशंका पर 40 किलो सरसों के तेल को सीज भी किया। रिपोर्ट में नमूने फेल मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरपुरा में कमल कुमार के तेल मिल की जांच की। यहां पर ड्रम में 40 लीटर सरसों का तेल भरा हुआ था। मिलावट की आशंका पर इसे सीज कर दिया। इसका नमूना भी लिया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पास में ही स्थित चक्की से बेसन, बेलनगंज से मिश्रित दूध, जीवनीमंडी स्थित चीनी खिलौना निर्माण इकाई से चीनी खिलौना, फतेहाबाद के पेंगोरिया स्वीट्स एंड फास्टफूड से खोआ और रसगुल्ला, अनिल घेवर वाल से मिल्क केक, बर्फी और शहर के अग्रवाल भोजनालय से पकी हुई अरहर की दाल और सोयाबीन रिफाइंड का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जीवनीमंडी स्थित स्वीट शॉन से बेसन के लड्डू, प्रेम हलवाई से खोआ बर्फी और दूधिया से दूध का नमूना भी जांच के लिए लिया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News