छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की घोषणा:इनमें ओडिशा-चंडीगढ़ शामिल; 30 नवंबर को ड्राफ्ट सूची, 21 जनवरी को फाइनल लिस्ट जारी होगी- INA NEWS

नई दिल्ली में चुनाव आयोग ने 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के स्पेशल समरी रिवीजन की घोषणा की है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम शामिल हैं। इस प्रक्रिया का मकसद योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। इसमें खासतौर पर युवा और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं पर ध्यान दिया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची 30 नवंबर को जारी होगी। अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। यह पुनरीक्षण उन लोगों से एडवांस आवेदन लेने की सुविधा भी देगा, जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को मतदान के योग्य हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिए हैं। उनसे इस पूरी प्रक्रिया के लिए पर्याप्त कर्मचारी और संसाधन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News