यूपी – अलीगढ़: मीनाक्षी पुल पर बेकाबू कार का तांडव, महिला पुल से नीचे गिरी, बेटी ने कूदकर बचाई जान – INA

छोटी दिपावली की रात अलीगढ़ के रामघाट रोड पर बेकाबू कार ने मीनाक्षी पुल पर तांडव मचा दिया। उल्टी दिशा में तेज गति से दौड़ रही कार ने एक के बाद एक तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसमें से एक स्कूटी पर मां बेटी सवार थीं। अनियंत्रित कार सामने से आता देख स्कूटी चालक बेटी कूद गई जबकि उसकी मां पुल से नीचे जा गिरीं। इस घटना में पांच लोग घायल हुए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। शहर की सड़कों पर बीते तीन सप्ताह में जानलेवा तेज रफ्तार का यह दूसरा बड़ा मामला है।


Table of Contents

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात रामघाट रोड से दुबे का पड़ाव की ओर एक सफेद रंग की ब्रेजा कार जा रही थी। मीनाक्षी पुल पर पहुंचते ही कार उल्टी दिशा में . बढ़ने लगी और पहले एक पेशन बाइक और फिर स्कूटी को टक्कर मारने के बाद तीसरी टक्कर स्कूटी सवार मां बेटी को मारी। कृष्णा टोला निवासी शालिनी अपनी बेटी उर्वशी के साथ खरीदारी से लौट रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शालिनी पुल से नीचे जा गिरीं और उनकी बेटी उर्वशी पुल पर दूसरी ओर जाकर गिरी। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुल के नीचे मटका भंडार चलाने वाले केशव गुप्ता ने तत्काल ई-रिक्शा का इंतजाम कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद मीनाक्षी पुल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने कार को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार चालक नशे में था और अनियंत्रित रफ्तार से कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में चार युवक सवार थे जिनमें एक नाबालिग भी था जिसकी उम्र 16 से 17 वर्ष है। ये सभी नशे में घुत थे। कार के अंदर बीयर की बोतलें और खाना पड़ा हुआ था। डैशबोर्ड पर दरोगा की टोपी रखी थी और कार के . व पीछे पुलिस लिखा हुआ है। इसलिए उन्होंने कार में पुलिस कर्मियों के सवार होने की आशंका जताई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News