Sport : 149 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा महा-रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे ने वो कर दिखाया जो भारत-ऑस्ट्रेलिया भी नहीं कर सके #INA

ZIM vs AFG Test: टेस्ट क्रिकेट के पिछले 149 सालों के इतिहास में जिम्बाब्वे की टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड या वेस्टइंडीज जैसी दिग्गज टीमें भी नहीं कर सकीं. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दोनों पारियों में 500 से अधिक रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले रोमांचक टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने यह कीर्तिमान बनाया है. यह मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा और आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

जिम्बाब्वे ने दोनों पारियों में किया 500 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार

शारजाह की फ्लैट पिच पर जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहली पारी में शानदार खेल दिखाते हुए टीम ने 504 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी तगड़ा पलटवार किया और अपनी पहली पारी में 514 रन बना डाले. मैच के आखिरी दिनों में जब लग रहा था कि मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है, तब भी जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने अपनी रन बनाने की भूख कम नहीं की. टीम ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट गंवाकर 523 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले किसी भी टीम ने एक ही मैच की दोनों पारियों में 500+ का आंकड़ा पार नहीं किया था. 

मैच में लगे रिकॉर्ड 7 शतक, दिग्गजों ने मचाया धमाल

यह टेस्ट मैच पूरी तरह से रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गया है, क्योंकि इस पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों की तरफ से कुल 7 शतक देखने को मिले. जिम्बाब्वे की ओर से पहली पारी में ब्रैंडन टेलर (131 रन) और कप्तान ब्रायन बेनेट (128 रन) ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं. वहीं दूसरी पारी में 41 साल के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग एर्विन ने ऐतिहासिक नाबाद दोहरा शतक (206*) जड़ा और वेस्ली मधेवेरे (100*) ने भी अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया.

इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने भी तगड़ा पलटवार किया. अफगान टीम की ओर से पहली पारी में ही तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा, जिनमें सेदिकुल्लाह अटल (105 रन), रहमानुल्लाह जादरान (113 रन) और कप्तान रहमत शाह (173 रन) की बड़ी पारियां शामिल रहीं.

गेंदबाजी के लिए बुरे सपने जैसा रहा मुकाबला

बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई इस शारजाह की पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ भी मदद मौजूद नहीं थी. पूरे मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों को विकेट निकालने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा. जिम्बाब्वे की ओर से दूसरी पारी में एर्विन और मधेवेरे के बीच छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 208 रनों की नाबाद साझेदारी हुई, जिसने अफगानिस्तान बची आखिरी उम्मीदों को भी खत्म कर दिया और दोनों टीमों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने की सहमति दी. इस ऐतिहासिक मुकाबले के बाद अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 13 नवंबर से इसी मैदान पर शुरू होगा. देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज कौन  अपने नाम करता है. 

यह भी पढ़ें:  सूर्यकुमार यादव बने T20 के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई ने सौंपी जिम्मेदारी

149 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा महा-रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे ने वो कर दिखाया जो भारत-ऑस्ट्रेलिया भी नहीं कर सके





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close