यूपी – आगरा: रामलीला मैदान में लक्ष्मण का प्रहार, धू-धू कर जला 90 फुट का मेघनाद; सुलोचना के विलाप ने रुलाया – INA

अधर्म पर धर्म की विजय और प्रभु श्रीराम की भक्ति के जयघोषों के बीच रामलीला मैदान में मेघनाद वध की लीला का मंचन हुआ। आगरा किला के सामने स्थित मैदान में हजारों दर्शक रामदल और रावण दल के बीच महासंग्राम के साक्षी बने। रथों की टक्कर, तीरों की बौछार और ढोल-ताशों की गूंज के बीच लक्ष्मण जी ने प्रभु श्रीराम का स्मरण कर मेघनाद पर निर्णायक प्रहार किया। मेघनाद के धराशायी होते ही मैदान श्रीराम और लक्ष्मण के जयघोषों से गूंज उठा। इसके बाद 90 फुट ऊंचे मेघनाद के पुतले का धमाकों के बीच दहन किया गया। पति के वियोग में सुलोचना के करुण क्रंदन ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

लीला का आरंभ रावण के दरबार में कुंभकर्ण वध का समाचार पहुंचने से हुआ। भाई की मृत्यु का समाचार सुनकर दशानन व्यथित हो उठा। उसने अपने पुत्र मेघनाद को युद्धभूमि में जाने का आदेश दिया। इसके बाद रामलीला मैदान में युद्ध का दृश्य साकार हुआ। एक ओर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण जी का रथ था, तो दूसरी ओर मेघनाद का रथ। दोनों ओर से तीरों की बौछार होने लगी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मैदान में घूमते रथों और आमने-सामने डटे योद्धाओं ने युद्ध के दृश्य को जीवंत कर दिया। कुछ ही देर में दोनों सेनाएं मध्यवर्ती चबूतरे पर पहुंचीं, जहां ढोल-ताशों की गूंज के बीच महासंग्राम छिड़ गया। अंततः लक्ष्मण जी ने प्रभु श्रीराम का स्मरण कर मेघनाद पर निर्णायक प्रहार किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, कमेटी के ताराचंद, भगवान दास बंसल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश जौहरी, आयुष, विनोद जौहरी आदि उपस्थित रहे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आज शाम 7 बजे रावण लीला का मंचन

Table of Contents

Table of Contents

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि विजयादशमी पर मंगलवार शाम सात बजे से राम और रावण के बीच युद्ध की लीला का मंचन होगा। इसके बाद रामलीला मैदान में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। आतिशबाजी का मुकाबला सुरील के अजय और पीलीभीत के शमशाद के बीच होगा। धरती पर आतिशी झरनों और आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी के दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि विजयादशमी पर दशानन के लगभग 120 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News