खबर शहर , यूपी: 40 की उम्र के बाद हो जाएं सावधान! छींकने-खांसने से भी टूट सकती हैं पसलियां, इसलिए कमजोर हो रहीं हड्डियां – INA

तेज छींक, अचानक आई खांसी या जरा सी ठोकर… और पसलियों में फ्रैक्चर। अगर आप इसे सामान्य समझ रहे हैं तो सावधान हो जाइए। आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के हालिया सर्वे में खुलासा हुआ है कि 25 से 50 वर्ष की करीब 38 फीसदी महिलाओं की हड्डियां भीतर से खोखली हो रही हैं। मीनोपॉज के दौर से गुजर रहीं महिलाओं में कैल्शियम और विटामिन-डी की भारी कमी के चलते हड्डियों में अतिसूक्ष्म छिद्र बन रहे हैं, जिससे मामूली झटके में भी मल्टीपल फ्रैक्चर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
Table of Contents