यूपी – वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर में बदल गए नियम, इन कार्यों पर लगी रोक; प्रसाद और फूल माला पर नया आदेश – INA

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब किसी भी तरह की सामग्री, पेड़ा और मिठाई फेंककर चढ़ाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को ऐसा न करने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए हैं। यह निर्णय मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर लिया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

देशभर से आने वाले श्रद्धालु अक्सर प्रसाद, माला और पेड़ा अपने आराध्य को जगमोहन की ओर फेंककर अर्पित करते हैं। इससे प्रसाद और अन्य सामग्री नीचे गिरकर पैरों में आती है। पैरों में आने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। इसे रोकने के लिए हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने यह पाबंदी लगाई है। कमेटी के निर्देश पर मंदिर प्रबंधन ने मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर के चौक तक और जगमोहन की मुख्य दीवार पर बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सचेत किया गया है। बोर्ड में स्पष्ट लिखा है कि ठाकुरजी को किसी भी तरह की सामग्री, मिठाई या पेड़ा फेंककर न चढ़ाएं। फेंककर चढ़ाना पूरी तरह से निषेध और दंडनीय है। आगामी समय में तुलसी और फूल माला को फेंककर चढ़ाने पर भी प्रतिबंध लग सकता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्णय

Table of Contents

Table of Contents

मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने इस निर्णय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु ठाकुरजी पर जो प्रसाद और पेड़ा फेंककर चढ़ाते हैं, वह अक्सर उनके सिर में लगता है। यह सामग्री पैरों में भी आती है, जिससे श्रद्धालुओं के फिसलने का खतरा रहता है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

हाई पावर्ड कमेटी की बैठक में हुई थी चर्चा गत दिनों श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 20वीं बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रसाद और माला फेंककर चढ़ाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि अन्य सामग्री, मिठाई और पेड़ा फेंकने पर तत्काल रोक लगाई जाए। यह कदम मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News