Sport : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल #INA

IND vs NZ 1st T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज का फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इन दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सीरीज होने वाली है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत आज से सिर्फ 1 दिन बाद करने वाली है. इस दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करने वाली है. उनका सामना मिचेल सेंटनर की टीम से होगा. इस सीरीज का पहला मुकाबला कितनी तारीख को होगा. ये मैच कितने बजे से कहां पर खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. आइए इस सबके बारे में विस्तार से जातने हैं.
अय्यर की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम अपनी पिछली सीरीज जीत नहीं पाई. वेस्टइंडीज के साथ हुई 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर छुट गई क्योंकि पांचवां और अंतिम मुकाबला बारिश के कारण धुल गया. अब टीम इंडिया के पास मौका होगा कि, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत सकें. तो आइए इस सीरीज के पहले मैच की सारी डिटेल्स जानते हैं.
#TeamIndia en route New Zealand 🇳🇿 ✈️ #NZvIND pic.twitter.com/vnN1yWPLxk
— BCCI (@BCCI) October 19, 2026
कितनी तारीख को होगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज से सिर्फ 1 दिन के बाद खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाने वाला है. यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को पहला टी20 मैच खेला जाएगा. इस मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को फैंस को देखने का मौका मिलेगा.
Tough calls make great cricket debates! 👀🏏
Nitish Kumar Reddy’s all-round game or Shivam Dube’s big-hitting power – who’s your pick for the XI in #NZvIND T20I Series? 💥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports… pic.twitter.com/6aAe8WGikF
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 19, 2026
कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा. इसके बारे में बात करें तो इस सीरीज में टीम इंडिया के मैचों का समय बदल जाएगा. भारत में ये मुकाबला सुबह, शाम और रात को नहीं बल्कि दोपहर में होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 12:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मैच का टॉस 12:00 बजे होगा. यहां आपको भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर नजर आएंगे.
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच न्यूजीलैंड में ही खेला जाने वाला है. ये मुकाबला न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मैच हेगले ओवल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. जहां पर अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार जैसे भारतीय तेज गेंदबाज विकेट का फायदा उठाकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाना चाहेंगे.
𝐍𝐎 𝐓𝐈𝐌𝐄 𝐓𝐎 𝐂𝐇𝐈𝐋𝐋, 𝐊𝐈𝐖𝐈𝐒! 𝐓𝐇𝐄 𝐁𝐋𝐔𝐄 𝐒𝐓𝐎𝐑𝐌 𝐈𝐒 𝐂𝐎𝐌𝐈𝐍𝐆! 🌊
Kaun karega kiska hisaab barabar? 😤🔥
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV &… pic.twitter.com/TcyHhwd6n8
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 19, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, प्रिंस यादव.
इंडियन क्रिकेट टीम का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें : Virender Sehwag Birthday : जिस वीरेंद्र सहवाग से कांपते थे गेंदबाज, जानिए उनके करियर के 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,