Sport : स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज, ICC रैकिंग में टॉप पर पहुंची साउथ अफ्रीकी प्लेयर, हरमनप्रीत ने लगाई बड़ी छलांग #INA

ICC Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ियों को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक जड़ने वाली पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है. हालांकि, एक तरफ जहां इन दोनों खिलाड़ियों को बड़ी खुशखबरी मिली है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना को तगड़ा झटका लगा है और उनसे दुनिया की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का खिताब छिन गया है. साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट टॉप पर पहुंच गई हैं.

स्मृति मंधाना की बादशाहत खत्म, लौरा वोल्वार्ड्ट बनीं नंबर-1

ICC लेटेस्ट वनडे रैंकिंग अपडेट में सबसे बड़ा उलटफेर टॉप पोजीशन पर देखने को मिला है. भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना को जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में खराब प्रदर्शन का नुकसान उठाना पड़ा और वह टॉप स्थान से फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गई हैं. इसका फायदा साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को मिला, जो अब दुनिया की नई नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं. 

हरमनप्रीत कौर की टॉप-10 में वापसी

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 126 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलने वाली पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. वे वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 2 पायदान की छलांग लगाकर अब आठवें नंबर पर पहुंच गई हैं. उनकी यह फॉर्म आने वाले मैचों के लिए भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने वाली है. 

दीप्ति शर्मा का बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों रैंकिंग में धमाल

आईसीसी वनडे रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को हुआ है, जिन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर, तीनों ही लिस्ट में अपनी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खेली गई उनकी नाबाद 106 रनों की बेहतरीन पारी का उन्हें बड़ा इनाम मिला है. इस शानदार शतक के दम पर वे वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 4 पायदान की छलांग लगाकर अब 23वें नंबर पर आ गई हैं.

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन ऑलराउंड खेल की बदौलत वे अब दुनिया की चौथी सर्वश्रेष्ठ वनडे ऑलराउंडर भी बन गई हैं, जहां उन्होंने 2 पायदान का सुधार किया है. इसके साथ ही, गेंदबाजी की लिस्ट में भी उन्होंने कमाल दिखाया है और 1 पायदान की छलांग लगाकर अब वे दुनिया की 8वें नंबर की सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाज बन गई हैं. दीप्ति का यह ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाता है कि वे इस समय कितनी खतरनाक फॉर्म में हैं. 

युवा गेंदबाज क्रांति गौड़ को भी हुआ फायदा

दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी ICC रैंकिंग में आगे बढ़ने में सफल रही हैं. उन्होंने अपनी गेंदबाजी रैंकिंग में 2 पायदान का सुधार किया है और अब वे दुनिया की 25वें नंबर की वनडे गेंदबाज बन गई हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का यह दबदबा दिखाता है कि भले ही टॉप पोजीशन में बदलाव हुआ हो, लेकिन टीम इंडिया की खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में चल रही हैं.

यह भी पढ़ें:  ‘वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा घर के आंगन में बैटिंग कर…,’ न्यूजीलैंड में दोनों प्लेयर्स का तूफान देख युवराज सिंह ने कह दी ये बात

स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज, ICC रैकिंग में टॉप पर पहुंची साउथ अफ्रीकी प्लेयर, हरमनप्रीत ने लगाई बड़ी छलांग





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close