Tach – AQI: आपके शहर में सांस लेना कितना सुरक्षित? फोन पर इन ऐप्स से चेक करें एयर क्वालिटी

Last Updated:
दिवाली के बाद कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है. ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके की हवा की क्वालिटी यानी AQI चेक करना जरूरी है. इसके लिए आपको किसी महंगी मशीन की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन पर CPCB के SAMEER ऐप और वेबसाइट के अलावा Google Maps, IQAir और AQI.in की मदद से भी एयर क्वालिटी की जानकारी हासिल कर सकते हैं. जानें इन प्लेटफॉर्म पर AQI कैसे चेक करें और 0 से 500 के बीच दिखने वाले AQI नंबर का क्या मतलब होता है.
दिवाली के बाद से ही कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है. हवा काफी जहरीली हो गई है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आप जिस हवा में सांस ले रहे हैं, उसकी क्वालिटी कैसी है. बाहर देखकर हवा में मौजूद प्रदूषण का अंदाजा लगाना आसान नहीं होता, लेकिन आप अपने स्मार्टफोन की मदद से कुछ ही मिनटों में अपने इलाके का AQI चेक कर सकते हैं.
इसके लिए किसी खास मशीन की जरूरत नहीं है. CPCB के SAMEER ऐप और वेबसाइट के अलावा Google Maps, IQAir और AQI.in जैसे प्लेटफॉर्म भी हवा की गुणवत्ता की जानकारी देते हैं.
SAMEER ऐप से ऐसे चेक करें AQI- SAMEER ऐप को Central Pollution Control Board (CPCB) ने तैयार किया है. इस ऐप के जरिए देश के अलग-अलग शहरों में हवा की गुणवत्ता का पता लगाया जा सकता है. इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करें. ऐप खोलने के बाद अपनी लोकेशन चुनें. इसके बाद आसपास मौजूद एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों का AQI दिखाई देगा. यहां PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषकों का स्तर भी देखा जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
CPCB की वेबसाइट से मिलेगी जानकारी- अगर आप फोन में कोई नया ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहते, तो CPCB की वेबसाइट पर जाकर भी AQI चेक कर सकते हैं. वेबसाइट खोलने के बाद अपने शहर या इलाके का नाम चुनें. यहां अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों के आधार पर हवा की गुणवत्ता की जानकारी मिल जाएगी.
Google Maps पर देखें हवा की क्वालिटी- गूगल मैप्स में भी Air Quality का फीचर मिलता है. इसके लिए ऐप खोलें और ऊपर दिए गए Layers विकल्प पर टैप करें. यहां Air Quality लेयर चुनने पर मैप पर अलग-अलग इलाकों का AQI दिखाई देने लगेगा. इससे घर से निकलने से पहले आसपास की हवा का हाल जान सकते हैं.
IQAir और AQI.in भी आएंगे काम- IQAir की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपने शहर या इलाके का नाम सर्च कर सकते हैं. यहां AQI के साथ प्रदूषण से जुड़ी दूसरी जानकारी भी मिलती है. इसी तरह AQI.in पर भी शहर का नाम डालकर हवा में प्रदूषण का स्तर और अलग-अलग इलाकों की एयर क्वालिटी की तुलना की जा सकती है.
AQI नंबर का क्या मतलब है? भारत में AQI के स्तर को इस तरह समझ सकते हैं: 0-50: अच्छा, 51-100: संतोषजनक, 101-200: मध्यम, 201-300: खराब, 301-400: बहुत खराब. 401-500: गंभीर.
AQI जितना कम होगा, हवा उतनी साफ मानी जाएगी. अगर आपके इलाके में AQI ज्यादा है, तो बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को प्रदूषित हवा से बचने की कोशिश करनी चाहिए.
Source link