खबर शहर , आगरा एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़: 411 पहुंचे, 415 ने भरी उड़ान; चार्टर विमानों की भी बढ़ी हलचल – INA

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शनिवार को तीन विमानों ने लैंडिंग की। बंगलूरू और नवी मुंबई की नियमित उड़ानों से कुल 411 यात्री यहां आए जबकि 405 यात्रियों ने प्रस्थान किया। इसके अलावा एक चार्टर विमान से 10 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एयरपोर्ट से कुल 415 यात्रियों ने उड़ान भरी। चार्टर विमान से कोई यात्री आगरा नहीं आया। सिविल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बंगलूरू की फ्लाइट से 227 यात्री आए और 226 रवाना हुए। नवी मुंबई की फ्लाइट से 184 यात्री पहुंचे और 179 ने उड़ान भरी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने बताया कि विंटर सीजन में नियमित उड़ानों के साथ गैर-अनुसूचित (नॉन शेड्यूल) चार्टर विमानों की आवाजाही बढ़ रही है। जयपुर, वाराणसी और दिल्ली से पर्यटकों को लेकर आने वाले इन विमानों का कोई निश्चित समय नहीं होता है। बृहस्पतिवार को भी वाराणसी से 80 विदेशी पर्यटकों को लेकर एक चार्टर विमान रात करीब 10 बजे पहुंचा था। एटीसी ने वायुसेना से संपर्क कर इसकी लैंडिंग कराई थी। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News