Sport : मैच विनर मोहित उल्वा का सेलिब्रेशन नहीं देखा तो क्या देखा! जीतने के बाद ठिकाने लगाई पाकिस्तानियों की अकड़, वीडियो वायरल #INA

Mohit Ulva Celebration: भारतीय युवा टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाकर खिताबी जीत दर्ज की. भारत की जीत के हीरो रहे मोहित उल्वा ने 49 रनों की पारी खेली और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. ये खिलाड़ी जब तक मैदान पर था, तब तक तो इसने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया. लेकिन, मैच जीतने के बाद उन्होंने ऐसा सेलिब्रेशन किया, जो चर्चा का विषय बन गया है. जी हां, मोहित उल्वा ने आउट होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ओर हुंकार भरते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.

मोहित उल्वा का सेलिब्रेशन हुआ वायरल

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मोहित उल्वा ने भारत को जीत दिलाई. जीत का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर आ गए. वहीं, मैच खत्म होने के तुरंत बाद ही भारतीय युवा खिलाड़ी पूरे जोश के साथ पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ओर हुंकार भरते नजर आए. हालांकि, इस दौरान सपोर्ट स्टाफ के सदस्य ने मोहित उल्वा को समझाकर अलग करने की भी कोशिश की. मगर, मोहित और भारतीय खिलाड़ियों का ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं.

हार्दिक पांड्या सेलिब्रेशन किया कॉपी

ट्रॉफी जीतने के बाद मोहित उल्वा ने हार्दिक पांड्या के स्टाइल में भी सेलिब्रेट किया. उन्होंने ट्रॉफी को मैदान पर रखा और उसके सामने वही पोज दिया, जो हार्दिक ने ट्रॉफी जीतकर दिया था.

अभिषेक शर्मा का सेलिब्रेशन भी किया कॉपी

भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलने के बाद मैदान पर ही ध्यान की मुद्रा में बैठ जाते हैं. उनका ये अनूठा सेलिब्रेश फैंस को काफी पसंद आता है. अब अंडर-19 टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी जीतने के बाद अभिषेक शर्मा के सेलिब्रेशन को कॉपी किया. टीम के खिलाड़ी एक साथ मैदान पर आंख बंद करके ध्यान वाली मुद्रा में बैठ गए.

10वें नंबर पर आकर मोहित उल्वा ने किया कमाल

मोहित उल्वा ने असंभव को संभव करके दिखाया. मोहित 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए तब भारत का स्कोर 252/8 था. तब ऐसा लग रहा था कि ये मैच पूरी तरह से पाकिस्तान की ओर झुक गया है. मगर, फिर मोहित उल्वा और मनल चौधरी ने मिलकर मैच को भारत की ओर झुकाया. दोनों ने मिलकर 9वें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 57 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मोहित उल्वा ने भारत को जीत की दहलीज पार कराई और खिताबी जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें: ‘हमारी कमी के कारण जीता भारत…’, हारने के बाद तिलमिलाए पाकिस्तानी कप्तान, दे डाला अजीबो-गरीब बयान

मैच विनर मोहित उल्वा का सेलिब्रेशन नहीं देखा तो क्या देखा! जीतने के बाद ठिकाने लगाई पाकिस्तानियों की अकड़, वीडियो वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close