Sport : Rinku Singh Meet PM Modi : रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, प्रिया सरोज संग शादी का दिया न्योता #INA

Rinku Singh Meet PM Modi : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ दिसंबर में शादी रचाने जा रहे हैं. उससे पहले इस स्टार वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की है. रिंकू आज यानी 15 नवंबर को अपने परिवार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए पहुंचे. रिंकू ने खुद पीएम मोदी के साथ अपनी इस मुलाकात का पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की है.
रिंकू ने दिया पीएम मोदी को शादी का न्योता
<!–
आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 4 दिसंबर को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जिससे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शादी का न्योता दिया है. रिंकू सिंह के साथ उनकी मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह भी मौजूद थे, जिन्होंने रिंकू के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है.
Rinku Singh has personally invited Prime Minister Narendra Modi . his wedding. 😍❤️ pic.twitter.com/sX5tvgSnAK
— HIMANI 🐥 (@himanii_68) November 15, 2026
रिंकू ने पोस्ट शेयर कर लिखी बड़ी बात
रिंकू सिंह के परिवार ने पीएम को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. रिंकू सिंह ने पीएम संग तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर, उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित कर और उनका आशीर्वाद पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह हमारे लिए सचमुच एक बहुत ही खास पल है’.
View this post on Instagramबताते चलें कि, विवाह समारोह से पहले रिंकू और उनका परिवार कई प्रमुख हस्तियों तक पहुंच रहा है. पीएम मोदी से पहले रिंकू परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का न्योता देने पहुंचे थे. इसको पोस्ट भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
View this post on Instagram
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर के रहने वाले रिंकू सिंह ने 8 जून 2025 को प्रिया सरोज से रचाई की थी, जिसके बाद क्रिकेट की व्यस्तताओं के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ती रही. आखिरकार, डेढ़ साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. प्रिया मछलीशहर (उत्तर प्रदेश) से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं.
रिंकू और प्रिया की शादी में देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व की संभावित मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को भी शादी का न्योता भेजा गया है. इनके भी शादी में आने की उम्मीद जताई जा रही है.
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
फॉर्मेट
मैच
पारी
नाबाद
रन
सर्वोच्च स्कोर
औसत
गेंदें
स्ट्राइक रेट
शतक
अर्धशतक
चौके
छक्के
वनडे
2
2
0
55
38
27.5
41
134.2
0
0
5
3
टी20 इंटरनेशनल
48
35
16
702
69*
37.0
449
156.3
0
3
57
40
आईपीएल
73
62
21
1394
83*
34.0
955
146.0
0
6
114
67
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया कब खेलेगी अपना नेक्स्ट मैच, जानें कितनी तारीख को गिल की कप्तानी में होगा न्यूजीलैंड-भारत के बीच पहला टेस्ट
Rinku Singh Meet PM Modi : रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, प्रिया सरोज संग शादी का दिया न्योता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,