Tach – 7,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग वाला Xiaomi 18 Pro भारत में कब होगा लॉन्च? जानें

शाओमी आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन पेश कर सकती है. कंपनी ने अभी तक इन फोन्स के नाम और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक नए लीक में शाओमी 18 Pro, Redmi Note 17 Aura और शाओमी 18T की संभावित लॉन्च टाइमलाइन और कीमत सामने आई है. इनमें शाओमी 18 Pro को कंपनी के प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है.

Table of Contents

टिप्स्टर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने X पर एक पोस्ट शेयर कर इन तीनों स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से जुड़ी जानकारी दी है. लीक के मुताबिक, शाओमी 18 Pro और Redmi Note 17 Aura को जनवरी 2027 के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, शाओमी 18 Pro की बिक्री दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है.

इस फोन की भारतीय कीमत करीब 1,50,000 रुपये बताई जा रही है. तुलना करें तो शाओमी 18 Pro को चीन में सितंबर में लॉन्च किया गया था. वहां इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी लगभग 86,000 रुपये रखी गई थी.

वहीं, शाओमी 18T को भारत में मार्च या अप्रैल 2027 के आसपास पेश किए जाने की बात कही गई है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन तीनों स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. इसलिए फिलहाल इस लीक को पक्की खबर नहीं माना जाना चाहिए.

शाओमी 18 Pro के संभावित फीचर्स

शाओमी 18 Pro का चीनी वेरिएंट Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें Android 17 पर आधारित HyperOS 4 दिया गया है. फोन में 6.4 इंच का मेन डिस्प्ले और पीछे की तरफ 2.7 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है.

इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 200 मेगापिक्सल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं.

बैटरी की बात करें तो शाओमी 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी मिलती है. यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसके अलावा फोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है.

भारत में लॉन्च होने पर इन फीचर्स और कीमत में बदलाव हो सकता है. इसकी पुष्टि के लिए शाओमी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News