Sports- Cwg 2026 Day-7 Live:पुरुष लंबी कूद का फाइनल जारी, दो भारतीय पदक की दौड़ में; मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन – Cwg 2026 Day 7 Live Updates: India Medals In Weightlifting Boxing Athletics, Full Schedule, Results Highlights -#INA

11:14 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: जैस्मीन ने पदक पक्का किया

जैस्मीन ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया है। भारत की जैस्मीन का सामना महिला 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की एलिस ग्लीन से हुआ। जैस्मीन ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए खंडित फैसले में 4-1 से जीत दर्ज की। भारत ने आज मुक्केबाजी में छह पदक पक्के किए। दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारत के छह मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में उतरे और सभी ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।   

10:04 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: लॉन बॉल में भारत की जीत

लॉन बॉल में पुरुष पेयर्स सेक्शन बी के दूसरे राउंड में भारत ने नामीबिया को 2-0 से हराया। भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी का सामना नामीबिया के क्रिस्टो स्टीनकैंप और वेलोन वेंटजेल से हुआ। भारतीय जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। 

08:58 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: लॉन बॉल का मैच जारी

लॉन बॉल में पुरुष पेयर्स सेक्शन बी का दूसरा राउंड का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी का सामना नामीबिया के क्रिस्टो स्टीनकैंप और वेलोन वेंटजेल से हो रहा है। 

07:26 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: नरेंदर का पदक पक्का

भारतीय मुक्केबाज नरेंदर ने भी पुरुष 90+ किग्रा वर्ग में पदक पक्का कर लिया है। नरेंदर ने क्वार्टर फाइनल में सामोआ के माइकल सेको को खंडित फैसले में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत के आज अब तक पांच मुक्केबाज रिंग में उतरे और सभी ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही इन पांचों भारतीय मुक्केबाजों ने पदक पक्के कर लिए। 

07:09 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: अंकुश भी सेमीफाइनल में

भारतीय मुक्केबाजों ने सातवें दिन अपना जलवा बरकरार रखा है। अंकुश ने पुरुष 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सेशेल्स के जैड मिकॉक को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही अंकुश ने भी मुक्केबाजी में अपने लिए पदक पक्का कर लिया है। आज अब तक चार भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर चुके हैं। 

06:28 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: सचिन सिवाच ने पदक पक्का किया

भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है और अब सचिन सिवाच ने भी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया है। सचिन सिवाच ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। आज अब तक तीनों भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए हैं। इससे पहले, मंगलवार को तीन मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए थे। 

05:46 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: अरुंधति का पदक पक्का

भारत की एक अन्य मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही पदक पक्का कर लिया है। अरुंधति का महिला 70 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की मोर्गन हेंडरसन से सामना हुआ। अंरुधति ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और 3-1 के खंडित फैसले में जीत दर्ज की। भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है और मुक्केबाजी में भारत ने अब तक छह पदक पक्के कर लिए हैं। 

05:04 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: अनिमेष सेमीफाइनल में

भारत के स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर स्प्रिंट में अपनी हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने हीट्स में 20.46 सेकेंड का समय लिया। अनिमेष ओवरऑल सातवें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे। उनकी हीट में इमैनुएल एसेमे और म्वुयो मॉस जैसे धावक थे, लेकिन अनिमेष ने पहला स्थान हासिल किया। 

04:59 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: साक्षी ने पक्का किया पदक

साक्षी ने मुक्केबाजी में भारत का एक और पदक पक्का कर लिया है। साक्षी ने महिला किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। 

04:24 PM, 29-Jul-2026

CWG 2026 Day-7 Live: अनिमेष कुजूर का शानदार प्रदर्शन

भारत के स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर स्प्रिंट में अपनी हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने हीट्स में 20.46 सेकंड का समय लिया। उनकी हीट में इमैनुएल एसेमे और म्वुयो मॉस जैसे धावक थे, लेकिन अनिमेष ने पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, अभी सेमीफाइनल के लिए वह आधिकारिक तौर पर क्वालिफाई नहीं किए हैं, लेकिन कॉमेंटेटर्स के मुताबिक वह सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर जाएंगे। कुल 10 हीट्स हैं और हर हीट में करीब सात धावक हैं। इन लगभग 70-75 धावकों में से सर्वश्रेष्ठ समय वाले 16 धावक सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे। अभी जितनी हीट हुई हैं, उन्हें मिलाकर कुजूर फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं।

Credit By Amar Ujala

Back to top button