Sport : IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए क्यों बताया जा रहा मुश्किल? वजह जानकर समझ जाएंगे आप #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज अगले महीने अगस्त में खेली जानी है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. बता दें कि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बेहद ही अहम है. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में पिछली बार क्लीन स्वीप मिलने के बाद टीम इंडिया पर काफी दबाव है. श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश भले ही है, लेकिन वहां की परिस्थितियां भारत से काफी अलग हैं. बता दें कि यह सीरीज टीम इंडिया के लिए मुश्किल बताई जा रही है, चलिए जानते हैं कि आखिरकार इसकी वजह क्या है. 

तीन ही भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका में खेले

भारतीय टीम 9 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका जाने वाली है. श्रीलंका की धरती पर टीम इंडिया ने आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2017 में खेली थी. बता दें कि इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड में सिर्फ 3 ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. ये खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और कुलदीप यादव हैं. यहां सबसे ज्यादा 5 टेस्ट मैच केएल राहुल ने खेले हैं, जबकि रवींद्र जडेजा ने 2 टेस्ट और कुलदीप ने सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है. यानी टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों को मिलाकर श्रीलंका में सिर्फ 8 ही टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.

श्रीलंका की पिच होती है स्पिन फ्रेंडली

श्रीलंका की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल मानी जाती है. वहां की पिच धीमी होती है और कम उछाल देखने को मिलता है. यही वजह है कि वहां स्पिनर्स को ज्यादा मौके मिलते हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर खेलना आसान नहीं होने वाला है. स्पिन के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी कमजोर कड़ी रही है. भारतीय बल्लेबाजों ने साल 2024 के श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में सरेंडर कर दिया था. श्रीलंका के 3 स्पिनर्स दुनिथ वेल्लालागे, जेफरी वांडरसे और चरिथ असलांका ने मिलकर 21 विकेट चटका दिए थे.

यह भी पढ़ें:  Explainer: IPL का वो नियम जिसने ऑलराउंडर्स को किया बर्बाद! कब लागू हुआ था इम्पैक्ट प्लेयर रूल? जानें कौन बना पहला खिलाड़ी

श्रीलंका में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड

श्रीलंका की धरती पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 9 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने 7 टेस्ट मैच जीते हैं. वहीं 8 टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. देखा जाए तो श्रीलंका में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. वहीं पिछले 2 टेस्ट सीरीजों की बात करें तो इसमें भी टीम इंडिया आगे है. भारतीय टीम ने साल 2015 में श्रीलंका दौरे पर 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी, जबकि आखिरी बार साल 2017 में मेजबान श्रीलंका को उसी के घर में टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा कोलंबो में खेला जाएगा.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.  

यह भी पढ़ें:  15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने उप-कप्तान, अब रेड बॉल क्रिकेट में मचाएंगे धमाल

IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए क्यों बताया जा रहा मुश्किल? वजह जानकर समझ जाएंगे आप





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close