AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा- INA NEWS

नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखे हमले बोले। संजय सिंह ने तिरंगा, राष्ट्रगान और स्वतंत्रता संग्राम को लेकर संघ और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और सदन में दो ऐतिहासिक दस्तावेज पेश करने की कोशिश की, हालांकि हंगामे के कारण वह उन्हें पढ़ नहीं सके। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने सदन में कहा कि वंदे मातरम, राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज का अपमान नहीं होना चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने सवाल उठाया कि RSS ने 52 साल तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया और राष्ट्रीय ध्वज के खिलाफ अभियान चलाया। संजय सिंह ने किन दस्तावेजों का जिक्र किया संजय सिंह ने कहा कि इन दस्तावेजों से RSS और BJP के पूर्वजों की सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS ने आजादी के आंदोलन में क्रांतिकारियों के खिलाफ मुखबिरी की और अंग्रेजों का साथ दिया। उन्होंने इन दस्तावेजों को ट्विटर पर भी साझा करने की बात कही और लोगों से इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की। सदन में संजय सिंह के इन बयानों पर BJP और RSS से जुड़े सदस्यों ने विरोध किया और हंगामा हुआ, जिसके कारण वह दस्तावेज नहीं पढ़ पाए।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News