MBBS की 225 और PG की 209 सीटें बढ़ेंगी:दिल्ली के द्वारका में बनेगा मेडिकल कॉलेज; 805.99 करोड़ की लागत से होगा विकसित- INA NEWS

दिल्ली सरकार मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की तैयारी में है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें 595 से बढ़ाकर 820 और पीजी की सीटें 553 से बढ़ाकर 762 की जाएंगी। यानी एमबीबीएस की 225 और पीजी की 209 सीटें बढ़ेंगी। इसके अलावा द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में 805.99 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को संत परमानंद अस्पताल में नवनिर्मित आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर का उद्घाटन करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अस्पतालों के विस्तार और चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत 503.49 करोड़ रुपए की पांच परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर करने के लिए 1,200 से अधिक नर्सों और 954 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 4 हजार से अधिक नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इससे अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नए IVF सेंटर में आधुनिक तकनीक से होगा इलाज संत परमानंद अस्पताल में शुरू किए गए आईवीएफ सेंटर में संतान प्राप्ति में कठिनाई का सामना कर रहे दंपतियों के लिए आधुनिक प्रजनन उपचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां आईवीएफ के साथ आईसीएसआई जैसी उन्नत तकनीकों से उपचार की व्यवस्था की गई है। विशेषज्ञ फर्टिलिटी चिकित्सकों और एम्ब्रायोलॉजिस्ट की टीम मरीजों की जांच, परामर्श और उपचार करेगी।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News