Sport : 'उसने क्या गलत किया, क्यों निकाल रहे हो…' पूर्व क्रिकेटर ने निकाली भड़ास, मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर बोली ये बड़ी बात #INA

Mohammed Siraj : मोहम्मद सिराज इन दिनों टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड में मौजूद हैं. वहां पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला वनडे मैच बीते बुधवार यानी 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला गया. इस दौरान ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया. सिराज सीनियर तेज गेंदबाज हैं, उनको न मौका देकर नए और युवाओं को मौका दिया गया, जिसमें आकिब नबी, गरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया. वहीं इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में सिराज को सिर्फ एक मैच में खिलाया गया, जबकि उन्हें 1 मैच में खेलने का मौका मिला था.
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज के साथ-साथ इंडियन क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी मौका नहीं मिल रहा है. ये दोनों ही खिलाड़ी काफी अनुभवी और सीनियर है. इन दोनों को नहीं खिलाने पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए अपना गुस्ता जाहिर किया है.
Arshdeep Singh strikes yet again and picks up his third wicket.
Kyle Jamieson with a soft dismissal as he departs for just 1 run.
Live – https://t.co/iZN2Y53Nur #NZvIND #TeamIndia pic.twitter.com/0PEvNnkU6x
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भड़के मुरली कार्तिक
मुरली कार्तिक ने कहा कि, ‘मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि यह क्या है? गुरनूर अब तक दो बार 96 या 97 रन दे चुका है. आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में बहुत अच्छा किया. आप मोहम्मद सिराज को प्लेइंग -11 से क्यों निकाल रहे हैं? उसने क्या गलत किया है? मुझे उम्मीद है कि सिराज को मौका मिलेगा, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में उसने सिर्फ एक गेम खेला था. मैं उसे चाहता हूं क्योंकि वह आपका सबसे अच्छा बॉलर रहा है, वह टीम का लीडर रहा है, और मैं बस कुलदीप यादव को भी खेलते हुए देखना चाहता हूं क्योंकि उसे रन बनाने की जरूरत है’.
Murali Kartik questioned the team management for excluding Mohammed Siraj from the playing XI: 🗣️
“I am trying . figure it out, because what is it? Gurnoor has gone for 96 or 97 runs twice now. Aaqib Nabi did really well in Ranji Trophy cricket. Why are you getting rid of… pic.twitter.com/YYkag3IokI
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) November 4, 2026
मुरली कार्तिक मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया की प्लेइं-11 में मौका नहीं मिलने से निराश हैं. इसके साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव को भी नहीं खिलाने पर नाराजगी जाहिर की है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में इन दोनों को मौका नहीं मिल रहा है. ऐसे में इनके फैंस और दिग्गज क्रिकेटर काफी ज्यादा निराश हैं.
मोहम्मद सिराज का वनडे करियर
मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में बहेतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने 2019 में अपना वनडे डेब्यू किया था. तब से अब तक उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कुल 51 मैच खेले हैं. इस दौरान 50 पारियों में इंडियन क्रिकेट टीम ने 77 विकेट हासिल किए हैं. सिराज का बेस्ट प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में 6/21 रहा है. उन्होंने अब तक 2 बार चार विकेट हॉल और 1 बार फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया है. वनडे में सिराज का औसत 25.7 और इकनोमी 5.16 रहा है.
ये भी पढ़ें : ‘मैं मेनिफेस्टेशन में विश्वास रखता हूं…’ वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का डेढ़ महीने पहले ही बन चुका था प्लान, खुद बॉलर ने बताया
'उसने क्या गलत किया, क्यों निकाल रहे हो…' पूर्व क्रिकेटर ने निकाली भड़ास, मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर बोली ये बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,