Sport : 'कभी-कभी ऐसा हो जाता है…', शे होप ने टीम इंडिया के जख्मों पर छिड़का नमक, बोले- 'हमारे गेंदबाजों ने स्किल्स का इस्तेमाल किया' #INA

Shai Hope Statement: भारत के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने अच्छा खेल दिखाया और सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. कैरेबियाई टीम के पास भी सीरीज जीतने का मौका था, लेकिन बारिश के कारण बेंगलुरु में खेला गया पांचवां मैच रद्द हो गया. लेकिन, इस सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. शे होप ने 2 शतक लगाए और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. आइए जानते हैं कि सीरीज के खत्म होने के बाद कप्तान शे होप ने क्या-क्या कहा…

टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं शे होप

शे होप ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “हम जीत के काफी नजदीक थे. ऐसा कुछ जो हमने इतने सालों में नहीं किया था. मुझे लगता है कि 20 साल से ज्यादा का समय हो गया है, हालांकि मुझे सटीक संख्या याद नहीं है. लेकिन सीरीज में यहां तक ​​पहुंचना और जीत का अच्छा मौका बनाना, यह दिखाता है कि एक टीम के तौर पर हम कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं. यकीनन हम आगे बढ़ रहे हैं. सफलता का मतलब हमेशा सीरीज जीतना ही नहीं होता, लेकिन एक टीम के तौर पर खिलाड़ियों ने जिस तरह से प्रगति की है, वह वाकई तारीफ के काबिल है.”

होप ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ

T20I सीरीज की सकारात्मक बातों पर खासकर गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में शे होप ने कहा, जैसा कि मैंने कहा, “कई पॉजिटिव चीजें रहीं, खासकर गेंदबाजी में. हम अक्सर इस बारे में बात करते हैं कि खिलाड़ी दबाव की स्थिति में अपनी स्किल्स का कैसे इस्तेमाल करते हैं. हमने देखा कि शमार स्प्रिंगर ने टीम में आकर अहम भूमिका निभाई, खासकर डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की और कुछ महत्वपूर्ण विकेट लिए. कीमो पॉल ने भी ऐसा ही किया और फिर रोस्टन जैसे खिलाड़ी भी थे, जो कई सालों से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.”

आखिरी मैच में रोस्टन चेस से गेंदबाजी न कराने पर कहा, “हां, कभी-कभी ऐसा हो जाता है. अगर उस ओवर में तिलक स्ट्राइक पर होते, क्योंकि मोटी ने दूसरा ओवर डाला था, तो शायद मैं रोस्टन को गेंदबाजी दे देता. लेकिन हां, कभी-कभी चीजें ऐसी ही होती हैं. कुल मिलाकर, जिस तरह से हमने क्रिकेट खेला, उसमें हर खिलाड़ी ने अलग-अलग मौकों पर अपना योगदान दिया. शेरफेन ने T20 फॉर्मेट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. जैसा कि मैंने कहा, गेंदबाजी के नजरिए से खिलाड़ियों का अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू करना बहुत अच्छा लगा.”

अपनी बल्लेबाजी पर क्या बोले शे होप?

भारत के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने इस सीरीज में 190.51 की स्ट्राइक रेट 130.50 के औसत से 261 रन बनाए. गौर करने वाली बात ये रही कि इस सीरीज में वेस्टइंडीज ने जो 2 मैच जीते, उसमें होप ने ही शतक लगाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज पार कराई थी. ताबड़तोड़ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

अपनी बल्लेबाजी और खुद पर भरोसा बनाए रखने के बारे में शे होप ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “आपको खुद पर भरोसा रखना ही पड़ता है. सच कहूं तो, जब भी मैं मैदान पर उतरता हूं. भले ही पिछली दो, तीन, चार या पांच पारियों में मैंने रन न बनाए हों, तब भी मुझे पूरा यकीन होता है कि मैं टीम के लिए काम कर सकता हूं. मुझे लगता है कि यही बात मुझे आगे बढ़ाती है और जमीन से जोड़े रखती है. यह जानना कि अगर मैं अगले मैच में 100 रन बना लूं या कोई बड़ा स्कोर खड़ा कर दूं, तब भी मुझे फिर से बिल्कुल शुरुआत से ही शुरू करना होगा. इसलिए मेरा तरीका कभी नहीं बदलता.”

होप ने आगे कहा, “मैं जितना हो सके न्यूट्रल रहने की कोशिश करता हूं और जैसा कि मैंने कहा, अपना काम पूरा करने की अपनी क्षमता पर भरोसा रखता हूं. चूंकि मैं अच्छी तरह से तैयारी करता हूं, इसलिए मैं बस चीजों को अपने हिसाब से होने देता हूं और उम्मीद करता हूँ कि जब मैदान पर अमल करने की बारी आए, तो सब मेरे पक्ष में रहे.”

ये भी पढ़ें: फैंस को नहीं करना पड़ेगा इंतजार! सिर्फ 4 दिन बाद ही फिर एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें शेड्यूल

'कभी-कभी ऐसा हो जाता है…', शे होप ने टीम इंडिया के जख्मों पर छिड़का नमक, बोले- 'हमारे गेंदबाजों ने स्किल्स का इस्तेमाल किया'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close