Sport : ईशान सूद ने फिर दिखाया बॉल से कमाल, अब आर्यवीर सहवाग के कंधों पर इंडिया को फाइनल में पहुंचाने की जिम्मेदारी #INA

India U19 vs Afghanistan U19 : इंडिया अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 के बीच आज यानी 12 नवंबर (शुक्रवार) को एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत के 17 वर्षीय तेज गेंदबाज ईशान सूद ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और अफगानिस्तान अंडर-19 को पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रनों पर रोक दिया. अब इंडिया अंडर-19 टीम को जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य मिला है.
Ishan Sood’s 3️⃣/43 and Aryan Savsani’s 2️⃣/29 lead India U19’s bowling effort in the semi-final 👏
Over . the batters . seal a place in the Final 🎯
Scorecard ▶️ https://t.co/mssnDLDhTk#MensU19AsiaCup pic.twitter.com/8oDdJtJ6AY
— BCCI (@BCCI) November 12, 2026
आर्यवीर सहवाग के कंधों पर जिम्मेदारी
अफगानिस्तान से जीत के लिए मिले 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंडिया की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी आए. इन दोनों ने खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में बगैर कोई विकेट खोए हुए 63 रन बना लिए हैं. आर्यवीर 23 और लक्ष्य 35 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब भारत को यहां से जीत के लिए 40 ओवर में 161 रनों की जरूरत है.
The skipper, Lakshya Raichandani takes charge, setting the pace in the chase. 🔥
Watch #AFGvIND in the DP World Men’s U19 Asia Cup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/kBrJjLGzCh
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 12, 2026
ईशान सूद ने बॉल से किया कमाल
इंडिया अंडर-19 की ओर से ईशान सूद ने कमाल का स्पैल डाला. उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन ओवर डाला. इस दौरान उन्होंने कुल 43 रन खर्च किए और 3 अहम विकेट अपने नाम किए. ईशान ने 4.77 की इकोनॉमी के साथ रन दिए. उन्होंने अफगानिस्तान अंडर-19 के अबिदुल्लाह नादरजान (14), शाह फैसल रहीमी (51) और मोहम्मद अली बरकज़ई (8) को पवेलियन की राह दिखाई. उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में विशाल स्कोर बनाने से रोक डाला.
THE FIRST BREAKTHROUGH! 🎯
Ishan Sood gets Abidullah Nadarjan’s wicket . draw first blood for India! 💥
Watch #AFGvIND in the DP World Men’s U19 Asia Cup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/zkIjS3YBmx
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 12, 2026
आर्यन सवसानी ने भी चटकाए 2 विकेट
इंडिया अंडर-19 के लिए इस मैच में आर्यन सवसानी ने भी 2 विकेट हासिल किए. उन्होंने 7 ओवर में 39 रन देकर 2 अफगानिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन की राद दिखाई. आर्यन ने अमीर हमजा को शून्य के स्कोर पर डगआउट भेजा और ताहिर सरवरी को 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राद दिखा दी.
अफगानिस्तान के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए रन
इस मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन नोमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने बनाए. इन दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और 51-51 रनों की पारी खेली. नोमान सालारजई ने 78 बॉल में 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 51 रन बनाए. वहीं शाह फैसल रहीमी ने 72 बॉल में 2 चौकों की मदद से 51 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा सुभान जखैल ने 31 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 44 बॉल की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के भी लगाया.
ये भी पढ़ें : ‘हम काफी कॉन्फिडेंट हैं…’ अर्शदीप सिंह के पंजाब किंग्स से जाने पर नेस वाडिया का बड़ा बयान, कहा- ‘हमारे पास और भी बॉलर’
ईशान सूद ने फिर दिखाया बॉल से कमाल, अब आर्यवीर सहवाग के कंधों पर इंडिया को फाइनल में पहुंचाने की जिम्मेदारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,