वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग:4 लोगों को गोली लगी, पुलिस ने इलाके को खाली करने की अपील की- INA NEWS

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से पास फायरिंग की घटना सामने आई है। इसमें 4 लोगों को गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को व्हाहट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में कई जगहों पर फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने बताया कि फिलहाल घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। गोलीबारी की सटीक जगह का भी पता नहीं चल पाया है। 15वीं स्ट्रीट के आसपास जाने से बचने की अपील पुलिस ने लोगों से 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक के आसपास जाने से बचने की अपील की है। इस इलाके में VIDA फिटनेस सेंटर, सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च और रिहायशी इमारतें हैं। यहां से कुछ दूरी पर होल फूड्स सुपरमार्केट भी है। फिलहाल पुलिस ने घायलों की पहचान, उनकी हालत और फायरिंग के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |