Sport : IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका, ODI कप्तानी डेब्यू में निशाने पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें माउंट माउंगानुई के बे ओवल में आमने-सामने होंगी. शुरुआती 2 मैच जीतकर टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली है. अब टीम इंडिया की नजर यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी. वहीं इस मैच में टीम इंडिया अपने बदले हुए स्क्वॉड के साथ उतरेगी और शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर के हाथों में कमान होगी. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों को देखते हुए नियमित कप्तान शुभमन गिल समेत कुछ खिलाड़ियों को आखिरी 2 वनडे से रेस्ट दिया गया है. ऐसे में श्रेयस पहली बार भारतीय वनडे टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे.
चौथे वनडे में टीम इंडिया की अगुवाई करने के साथ ही श्रेयस अय्यर देश के 29वें वनडे कप्तान के रूप में दर्ज हो जाएंगे. कप्तानी के इस डेब्यू मैच में उनकी नजरें महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी करने पर टिकी होंगी. इतना ही नहीं, उनके पास इस मामले में सचिन से आगे निकलकर नया इतिहास रचने का भी पूरा मौका होगा.
Training mode: 🔛 in Mount Maunganui 📍#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/Bb4QKhy1rG
— BCCI (@BCCI) November 12, 2026
कप्तानी डेब्यू में सचिन के इस खास रिकॉर्ड पर होगी श्रेयस की नजर
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक कुल 28 दिग्गजों ने वनडे टीम की कमान संभाली है, जिनमें कपिल देव, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन्हीं कप्तानों में से कपिल देव ने 1983 में और एमएस धोनी ने 2011 में भारत को विश्व विजेता बनाया था. हालांकि, इन तमाम दिग्गजों के बीच एक ऐसा अनोखा कारनामा है जो सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. वह भारत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे कप्तान के रूप में अपने पहले ही मुकाबले में शतक जड़ा है.
साल 1996 में 28 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ जब सचिन ने पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी, तब उन्होंने 110 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी. उनके बाद से अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी कप्तानी डेब्यू पर शतक लगाने का कारनामा नहीं कर सका है. ऐसे में माउंट माउंगानुई में होने वाले चौथे वनडे में अगर श्रेयस अय्यर शतक लगाते हैं, तो वह 30 साल पुराने इस खास क्लब में सचिन के साथ शामिल हो जाएंगे.
A new leader at the helm, with the series in sight! 🔥
Shreyas Iyer steps in . lead India for the final two ODIs against New Zealand, with a 2-0 series lead . build on! ⚡
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 4th ODI on 13th Nov, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports… pic.twitter.com/DE268nXb3u
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 11, 2026
जीत के साथ शतक लगाकर सचिन से भी आगे निकल सकते हैं श्रेयस
माउंट माउंगानुई में होने वाले चौथे वनडे में अगर श्रेयस अय्यर शतक जड़ते हैं, तो उनके पास मास्टर ब्लास्टर से एक कदम आगे निकलने का भी सुनहरा मौका होगा. दरअसल, 1996 में जब सचिन ने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में शतक लगाया था, तब भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में अगर श्रेयस की शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब रहती है, तो वह कप्तानी डेब्यू पर ‘विजयी शतक’ लगाने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. अब देखने वाली बात होगी कि अय्यर इस कीर्तिमान बनाने में कामयाब होते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: 44 की उम्र में भी नहीं थम रही रफ्तार! संन्यास का प्लान बदल अब ओवल में नई टीम से खेलेगा इंग्लैंड का यह महान गेंदबाज
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका, ODI कप्तानी डेब्यू में निशाने पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,