यूपी – सीतापुर: पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति ने भी तोड़ा दम, वह कैंसर से पीड़ित थे – INA

यूपी के सीतापुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला की हत्या कर दी गई। सदमे से देर रात उसके पति ने भी दम तोड़ दिया। वह कैंसर से पीड़ित थे। परिवार में दो मौतों से घर में मातम छा गया।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव की है। गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें देवकली गांव निवासी चमेली गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
Table of Contents
पत्नी की मौत के कुछ घंटे बाद देर रात उनके पति नरेश की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नरेश लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर से पीड़ित थे। हालांकि, उनकी मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। पत्नी की मौत के सदमे से जान जाने की बात कही रही है।