Sport : IND W VS ZIM W: आज सीरीज क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन? #INA

IND W VS ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज यानि मंगलवार को खेला जाने वाला है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज पर पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. ऐसे में आज टीम इंडिया जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. तो आइए आपको बताते हैं कि आज कितने बजे मैच शुरू होगा और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.
IND W VS ZIM W: आज कितने बजे से खेला जाएगा मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच ये मुकाबला शुरुआती 2 मैचों की ही तरह रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और 6.30 बजे टॉस होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा शाम के समय ले पाएंगे.
IND W VS ZIM W: कहां होगा इस मुकाबले का प्रसारण
Perfectly in her element, perfectly Matchday ready 🔥
🎥 @ImHarmanpreet is all set for the 3️⃣rd #INDvZIM T20I ⏳#TeamIndia | @mflone_ pic.twitter.com/1KFjYnaAwU
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 20, 2026
IND W VS ZIM W के बीच होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. इस मैच का लाइव प्रसारण भी शुरुआती दोनों मैच की ही तरह स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वहीं इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां फ्री डीश पर आप इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. तो आप इस मुकाबले का मजा इन चैनल्स और ऐप पर ले सकते हैं.
10 innings. 483 runs. Shafali Verma is on a rampage! 💥
Will she deliver another explosive show in the 3rd T20I?#INDvZIM | 3rd T20I 👉 TUE, OCT 20, 6.30 PM pic.twitter.com/76gZADMX70
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 20, 2026
IND W VS ZIM W: क्लीन स्वीप करने के इरादे से पहुंचेगा भारत
जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा है और शुरुआती 2 मैचों में स्मृति मंधाना एंड कंपनी ने जीत दर्ज की. नजीनत, सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. तो वहीं, दूसरे टी-20 में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. अब तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया हर हाल में सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी, तो वहीं मेहमान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को सम्मान के साथ खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
🇮🇳 टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर! 🏏
भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीसरे T20I में होगी जोरदार टक्कर।💪
📺 मुकाबले का LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर।#INDvZIM #TeamIndia
. Credit : @BCCIWomen pic.twitter.com/ePvhQNltxp
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 20, 2026
IND W VS ZIM W: ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत, जिन्तिमणि कलिता, मिन्नू मणि
जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, तेंदई मकुशा, कुदज़ई चिगोरा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा, चिएड्ज़ा धुरुरू
ये भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड? 5 मैचों की वनडे सीरीज से पहले जान लें…
IND W VS ZIM W: आज सीरीज क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,