Sport : IND VS NZ: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने बदलकर रख दी प्लेइंग-11, जानें किसे-किसे किया रिप्लेस #INA

IND VS NZ Toss Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो भारत के पक्ष में गिरा. जहां, टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, न्यूजीलैंड की टीम आज पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी है. किस टीम ने अपनी अंतिम ग्यारह में क्या-क्या बदलाव किए हैं.

भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में नहीं हुआ बदलाव

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. श्रेयस अय्यर टॉस के दौरान कहा, “हम गेंदबाजी करेंगे. कुछ ऐसी चीजें हैं जिनमें हमें लगातार सुधार करने की जरूरत है. यहां का मैदान और हालात अलग हैं, इसलिए हम जितनी जल्दी इनके हिसाब से ढल जाएं, उतना ही हमारे लिए अच्छा होगा. हमारे कई खिलाड़ी काफी समझदार हैं और वे समझते हैं कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं रखा गया है. हमारी टीम वही है.”

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 में हुए 3 बड़े बदलाव

मिचेल सैंटनर ने टॉस पर बताया कि उनकी प्लेइंग-11 में 3 बड़े बदलाव हुए हैं. सैंटनर ने बताया, “विकेट एक बार फिर अच्छी लग रही है, इसमें थोड़ी गति और उछाल है. हवा नहीं चल रही है, जो कि अच्छी बात है. मैदान का आकार उस जगह से थोड़ा अलग है जहां से हम आ रहे हैं. हम जानते हैं कि भारत एक बेहतरीन टीम है, इसलिए आप जरा भी ढील नहीं दे सकते. टीम में तीन बदलाव हैं. मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ बाहर हो गए हैं. मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन और एडम मिल्ने अब प्लेइंग-11 में उनकी जगह लेंगे.”

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

भारतीय क्रिकेट टीम : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

सीरीज जीतने पर होगी नजर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब टीम इंडिया कीवी टीम को कम से कम स्कोर पर रोकने की पूरी कोशिश करेगी, ताकि वह मैच पर अपना कब्जा जमा सके. बता दें, पहले ही भारत के पास इस सीरीज में 2-0 की बढ़त है. अब अगर वह तीसरा टी-20 मैच भी जीत लेती है, तो उसके पास सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे वर्ल्ड कप खेलना है, तो शुभमन को खुश रखना होगा…’, रोहित शर्मा का बड़ा बयान, T20I में वापसी का भी दिया हिंट

IND VS NZ: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने बदलकर रख दी प्लेइंग-11, जानें किसे-किसे किया रिप्लेस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close