यूपी – कानपुर: थानों से टूट रहा लोगों का भरोसा, 52 थानों में आईं सिर्फ 46 शिकायतें, सीपी दफ्तर पहुंच रहे हैं फरियादी – INA

कानपुर में जनता का थाना पुलिस से भरोसा उठ गया है। बार-बार और कई बार चक्कर लगाने के बाद भी शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही है। नतीजा यह है कि पीड़ितों ने थाने-चौकी जाना ही छोड़ दिया है। वे अब सीधे पुलिस कमिश्नर या जोन के डीसीपी के पास जाना सही समझते हैं। बीते शनिवार को जिले के 52 थानाें में हुए थाना दिवस में आईं महज 46 शिकायतें इसकी बानगी हैं।
Table of Contents
इनमें भी आधी शिकायतों का भी निपटारा नहीं किया जा सका। थानों में दिन भर थानेदार चाय-नाश्ता और दरोगाओं से बैठकर बतियाते रहे लेकिन किसी भी थाने में फरियादियों की कोई भीड़ नहीं दिखी। कुछ थानों में तो थाना दिवस का बैनर लगना भी बंद हो गया है। जो शिकायतें आ भी रही हैं, उनमें अधिकांश जमीन संबंधी होती हैं।