Sport : IND VS NZ: डेरिल मिचेल के तूफान में उड़े भारतीय गेंदबाज, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया इतने रनों का बड़ा लक्ष्य #INA

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज वेलिंगटन के हेनरी ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर बुलाया. जहां, पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने पावर प्ले में 58 रन बनाए और फिर 20 ओवर में भारत के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया.

पावर प्ले में बनाए थे 58/1 रन

भारत के साथ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की और अपनी टीम के लिए अहम रन जोड़े. कीवी टीम को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया और पावर प्ले के दूसरे ओवर में टिम सैफर्ट को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. सैफर्ट सिर्फ 2 रन पर ही आउट हो गए. लेकिन, इसके बाद फिन एलेन और डेरिल मिचेल ने अपनी टीम के लिए अहम पार्टनरशिप की.

डेरिल मिचेल और फिन एलेन की पार्टनरशिप

सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए डेरिल मिचेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी बनाई और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया. एलेन 25 गेंद पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी नितीश कुमार रेड्डी ने उन्हें चलता कर दिया. एलेन के आउट होने के बाद मिचेल क्रीज पर डटे रहे. दूसरे छोर पर आए ग्लेन फिलिप्स भी 14 गेंद पर 17 रन की पारी खेलकर चलते बने. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए.

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रनों का लक्ष्य

भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथ लेते हुए आगे बढ़ रहे डेरिल मिचेल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे. चौथे विकेट के लिए मिचेल ने डेवॉन जैकब के साथ मिलकर 75 रनों की साझेदारी बनाई और अपनी टीम को बड़े स्कोर की ओर लेकर गए. मिचेल आखिर में 52 गेंद पर 89 रनों की पारी खेलकर नाबाद वापस लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. तो वहीं, बेवन ने 23 गेंदों पर 39 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके लगाए और 1 छक्का भी लगाया.

भारतीय गेंदबाजों की जमकर हुई पिटाई

भारतीय गेंदबाजों की तीसरे टी-20 मैच में काफी पिटाई हुई है. अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, नितीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट चटकाए. जबकि सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक भी विकेट नहीं ले सके. एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि मानो कीवी टीम 215 तक का लक्ष्य भारत के सामने खड़ा कर सकती है. लेकिन, आखिरी ओवर डालने आए प्रिंस यादव ने महज 9 रन देकर कीवी टीम को 200 रन का आंकड़ा नहीं छूने दिया.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने इस फुटबॉलर के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट, लिखा- ‘तुम इस अवॉर्ड के हकदार हो…’

IND VS NZ: डेरिल मिचेल के तूफान में उड़े भारतीय गेंदबाज, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया इतने रनों का बड़ा लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close