यूपी – बिसावर: छुट्टी पर घर लौट रहे सेना के जवान की रास्ते में मौत, हार्ट अटैक से निधन, सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई – INA

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरामई निवासी सेना के जवान भवानीशंकर (32) की अचानक मौत हो गई। असम में ड्यूटी कर रहे भवानी छुट्टी बिताने के लिए घर लौट रहे थे। रविवार को रास्ते में टेंपो में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। सोमवार शाम को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भवानीशंकर वर्ष 2015 से थलसेना की 1831 मेड रेजीमेंट में नायक ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। उनकी पहली नियुक्ति जम्मू-कश्मीर में हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती असम में थी। रविवार को वह छुट्टी पर घर लौट रहे थे। सफर के दौरान टेंपो में अचानक बेहोश होने पर चालक ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भवानी शंकर के पिता विनोद कुमार भी वर्ष 2012 में देशसेवा करते हुए बलिदान हो गए थे। ऐसे में परिवार पर दोहरी त्रासदी टूट पड़ी है। उनकी बुजुर्ग मां अनीता देवी गांव में रहती हैं। पत्नी उमा के साथ उनकी तीन वर्षीय बेटी माधवी और दो वर्षीय बेटा गोलू है। जवान की मौत से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। भवानी शंकर के बड़े भाई सुनील कुमार थलसेना में कार्यरत हैं। दूसरे भाई नरेश कुमार किसान हैं, जबकि सबसे छोटे भाई तरुण कुमार परमाणु विभाग में कार्यरत हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सोमवार को जवान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मथुरा से वन कोर ग्रिड सिग्नल रेजीमेंट के नायब सूबेदार वाई. पंडित के नेतृत्व में सैन्य दल पहुंचा। असम की 1831 मेड रेजीमेंट की ओर से तनवर सिंह सैनिकों के साथ गांव पहुंचे। सैन्य जवानों ने पूरे सम्मान के साथ भवानीशंकर को अंतिम विदाई दी। विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ग्रामीणों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। जवान की चिता को उनके दो वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News