Sport : IND vs AFG: 3 विकेट लेकर डेब्यू पर चमके मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ही दिन टीम इंडिया ने कसा शिकंजा #INA

India vs Afghanistan Test : भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान पर शिंकजा कस लिया है. भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी पारी 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी. इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने पहली पारी में 39.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं. अफगानिस्तान अभी भी टीम इंडिया से 451 रन पीछे हैं. भारत की ओर से आज अपने डेब्यू मैच पर मानव सुथार ने चमक बिखेरी है.
Stumps on Day 2️⃣
A fantastic bowling effort led by debutant Manav Suthar’s 3️⃣ wickets 👏
We will begin Day 3 with #TeamIndia ahead by 451 runs 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/BOIhdoFz8W
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
मानव सुथार ने बिखेरी चमक
इस मैच में भारत के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने चमक बिखेरी. वो सबसे पहले बल्लेबाजी करने के लिए आए. इस 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्ले से निचले क्रम में 41 बॉल में 2 चौके और 2 छक्कों कों की मदद से 28 रनों की पारी खेली. उनसे बाद उन्होंने बॉल के साथ 15.5 ओवर में 21 रन देकर दिन के अंत तक 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 7 मेडन ओवर भी डाले. उनकी लाइन और लेंथ काफी सटीक रही और उन्हें जमकर विकेट से टर्न मिला.
Talk about a dream start on debut 🤩
🎥 Manav Suthar getting his maiden Test wicket in his very first over 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/MEx9QHwkD0
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
पहला सेशन में भारत ने खोए विकेट
टीम इंडिया ने पहले दिन के स्कोर 85 ओवर में 3 विकेट पर 368 रनों से आगे खेलना शुरू किया. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 बल्लेबाजी करने के लिए आए. भारत ने इस पहले सेशन में 3 विकेट गंवाए. गिल 126 रन बनाकर और ध्रुव जरेल 19 और ऋषभ पंत 81 रन ब नाकर पवेलियन लौट गए. लंच तक टीम इंडिया ने 110 ओवर में 6 विकेट पर 475 रन बनाए.
Lunch on Day 2⃣ 🍽️#TeamIndia inch closer . the 5⃣0⃣0⃣-run mark with another strong session 🙌
We will be back shortly with the next session!
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ac1sbuZMEL
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
दूसरे सेशन में भारत ने पारी की घोषित
टीम इंडिया ने दूसरे सेशन में अपनी पारी घोषित कर दी. उससे पहले वाशिंगटन सुंदर ने 68 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 52 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं सिराज ने टीम के लिए 22 रनों का योगदान दिया. भारत ने अपनी पारी 127 ओवर में 8 विकेट पर 564 रनों पर घोषित कर दी. इसके बाद अफगानिस्तान बल्लेबाजी करने आई और उसने चाय काल तक अब्दुल मलिक 16 के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया. उन्हें मानव सुथार ने आउट किया. अफगानिस्तान ने टी तक 5.4 ओवर में 28 रन पर 1 विकेट गंवा दिया.
Tea on Day 2️⃣ 🫖
Manav Suthar’s maiden Test wicket ends the 2nd session on a sweet note 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/PeUtN8pCdO
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
तीसरे सेशन में हावी रहे भारत के गेंदबाज
इस टेस्टे मैच के दूसरे दिन के तीसरे सेशन में भारतीय गेंदबाज हावी रहे. मानव सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ (12) और अफसर ज़ज़ई (3) को पवेलियन भेजा. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने सेदिकुल्लाह अटल (17) और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20) को पवेलियन भेजा. दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान 113 पर 5 विकेट गंवा चुकी है.
Bringing the pace and fire 💥
🎥 Prasidh Krishna makes it count with 2⃣ crucial strikes ☝️☝️
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @prasidh43 pic.twitter.com/Sf7pht6aYT
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
अब उसके ऊपर फॉलोऑन का खतरा भी मंडराने लगा है. टीम इंडिया उनकी पारी को जल्द समेट देती है तो तीसरे दिन भी मैच का नतीजा निकल सकता है. इस मैच का नतीजा चौथे दिन पूरी तरह से आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें : IND VS AFG: कप्तान शुभमन गिल को था इस बात का इंतजार, जिसके पूरे होते ही 564 के स्कोर पर घोषित कर दी पारी
IND vs AFG: 3 विकेट लेकर डेब्यू पर चमके मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ही दिन टीम इंडिया ने कसा शिकंजा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,