Sport : 'उन्होंने मेरी मदद की, मेरा सफर बहुत…' मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन के बाद दिया बयान, जानें गिल को लेकर क्या कहा? #INA

Manav Suthar : टीम इंडिया के लिए मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच पर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बॉल के साथ भारत-अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में 3 विकेट चटाकए. वहीं उससे पहले बल्ले के साथ 28 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद बड़ा बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने अपने डेब्यू से लेकर, घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया तक के सफर के बारे में कुलकर बात की है.
मानव सुथार का शानदार प्रदर्शन के बाद आया बड़ा बयान
मानव सुथार ने इस मैच में 15.5 ओवर में 21 रन देकर दिन के अंत तक 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 7 मेडन ओवर भी डाले. उन्होंने अब्दुल मलिक 16, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (12) और अफसर ज़ज़ई (3) को पवेलियन भेजा. इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने क्या कहा, आइए इस बारे में जातने हैं.
That maiden Test wicket feeling! 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/rIJSt5OsHt
— BCCI (@BCCI) June 7, 2026
सुथार ने अपनी ताकत पर दिया बड़ा बयान
मानव सुथार ने 3 विकेट चटकाने पर कहा कि, ‘स्पेल के दौरान मेरा फोकस सही एरिया में बॉलिंग करने और अपनी ताकत पर ध्यान देने पर था. विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी कोशिश थी कि मैं सही एरिया में बॉलिंग करूं और जितना हो सके लगातार सही लेंथ पर बॉलिंग करूं’.
डेब्यू के बारे में मानव सुथार को कब चला पता
सुथार ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने पर कहा कि, ‘मुझे सुबह ही पता चला जब हम ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन मैं तैयार था. मेरी ताकत बॉल को टर्न करवाना है. इसलिए मेरा मकसद था कि जितना हो सके उतना टर्न निकालूं क्योंकि पिच से मदद मिल रही थी. इसके साथ ही मैं अच्छे एरिया में बॉलिंग करते रहना चाहता था और लगातार सही लेंथ पर बॉलिंग करना चाहता था क्योंकि वहीं से मदद मिल रही थी’.
घरेलू क्रिकेट से टीम इंडिया के सफर पर बोले मानव
मानव ने डोमेस्टिक क्रिकेट से इंडिया टीम तक के अपने सफर के बारे में बता करते हुए कहा कि, ‘मेरा सफर डोमेस्टिक क्रिकेट में शुरू हुआ, अंडर-19 से और फिर रणजी ट्रॉफी से. यह बहुत अच्छा और बहुत खास रहा है. इंडिया के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है और मुझे अपनी कैप मिलने पर बहुत खुशी है’.
MANAV SUTHAR ON HIS CRICKET JOURNEY : 🗣️
“My journey started in domestic cricket, from Under-19 and then the Ranji Trophy. It has been very good and very special. Playing for India is a dream for everyone, and I am extremely happy . have received my cap.” 🇮🇳 pic.twitter.com/DsOxY0vRf3
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) June 7, 2026
शुभमन गिल पर सुथार ने बोली बड़ी बात
सुथार ने अंत में गिल से मिली मदद पर कहा, ‘हम साथ खेले हैं, वह मेरी ताकत और मेरी बॉलिंग को अच्छी तरह समझते हैं. इसी आधार पर वह मुझे फील्ड प्लेसमेंट, मैच के हालात, और मुझे किस लाइन और लेंथ पर बॉल डालनी चाहिए, इस बारे में गाइड करते हैं’.
भारत-अफगानिस्तान मैच का अब तक का हाल
भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी पारी 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 100, शुभमन गिल ने 126, साई सुदर्शन ने 81, ऋषभ पंत ने 81 और वाशिंगटन सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने 6 विकेट चटकाए.
इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने पहली पारी में 39.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं. भारत के लिए मानव सुथार ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए. इस समय टीम के लिए रहमत शाह 43 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद बने हुए हैं.
ये भी पढें : IND vs AFG: 3 विकेट लेकर डेब्यू पर चमके मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ही दिन टीम इंडिया ने कसा शिकंजा
'उन्होंने मेरी मदद की, मेरा सफर बहुत…' मानव सुथार ने शानदार प्रदर्शन के बाद दिया बयान, जानें गिल को लेकर क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,