Sport : ICC महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां भारतीय टीम खेलेगी अपने सभी मैच #INA

ICC Womens U19 T20 World Cup 2027 Schedule : आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के तीसरे संस्करण की मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल मिलकर करने वाले हैं. महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे मजबूत टीम के तौर पर इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम उतरने वाली है. महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप दोनों बार भारत ने जीता है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शेफाली वर्मा की कप्तानी में पहला संस्करण 2023 में दक्षिण अफ्रीका में जीता था. वहीं इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने दूसरा संस्करण 2025 में मलेशिया में जीता था. तब टीम की कप्तान निकी प्रसाद थीं. तो आइए आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल पर नजर डालते हैं.
भारत समेत कुल 16 टीमें लेंगे वर्ल्ड कप में हिस्सा
इस बार महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में होने वाली है. इस बार वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा. महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस बार कुल 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. ये टूर्नामेंट का तीसरा एडिशन हैं. इस बार चार टीमों के चार ग्रुप होंगे, जिसमें दोनों देशों में चार जगहों पर 41 मैच खेले जाएंगे.
Mark your calendars 📝
The schedule for the ICC Women’s T20 #U19WorldCup 2027 is out 🤩https://t.co/atd1WxBfo1 pic.twitter.com/lVYBN0tqqP
— ICC (@ICC) October 21, 2026
इन जगहों पर खेलें जाएंगे सभी मुकाबले
इस बार महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले चटगांव में बीर श्रेष्ठ शाहिद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम (BSSFLMRCS), सिलहट में सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (SICS), काठमांडू में TU इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे.
16 teams 👊
41 matches 🏏The ICC Women’s T20 #U19WorldCup 2027 fixtures are confirmed 🤩
More ➡️ https://t.co/atd1WxBfo1 pic.twitter.com/qJm6ynKda4
— ICC (@ICC) October 21, 2026
ये भी पढ़ें : ‘हरमन और मुझे लगता है कि सभी…’ मैच के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान, जानिए पूर्व कप्तान को लेकर क्या कहा?
ICC महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां भारतीय टीम खेलेगी अपने सभी मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,