यूपी – रामपुर में सनसनीखेज वारदात: एक दिन में उजड़ गया परिवार, सड़क किनारे मिला बेटे का शव, खेत में लटके मिले पिता – INA

शाहबाद-बिलारी मार्ग पर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आए पिता-पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को 30 वर्षीय बेटे मिट्ठन का शव सड़क किनारे मिला था। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद 60 वर्षीय पिता चंद्रसेन लापता हो गए। मंगलवार को उनका शव भट्ठे के पास ईख के खेत में पेड़ से लटका मिला।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एक के बाद एक पिता-पुत्र की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है, जबकि पिता की मौत को पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

संभल के धनारी थाना क्षेत्र के खजुरा छपरा गांव निवासी मिट्ठन (30) अपने पिता चंद्रसेन (60) के साथ 15 अक्तूबर को मजदूरी करने सैफनी क्षेत्र में आए थे। दोनों शाहबाद-बिलारी मार्ग पर धनौरा गांव के मोड़ के पास मेहर अली खां के पेट्रोल पंप के सामने स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सोमवार को मिट्ठन का शव मार्ग किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद चंद्रसेन भी लापता हो गए। सोमवार देर रात उनके गायब होने पर लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मंगलवार को करीब तीन बजे भट्ठे के बराबर स्थित ईख के खेत में पेड़ से उनका शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी पंकज पंत पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News