यूपी – आगरा में बड़ी घटना: किचन में खाना बना रही थी बहन, तभी भाई ने मार दी गोली; इसलिए उठाया खौफनाक कदम – INA

 रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना में ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में मंगलवार रात नशे में धुत भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। परिजन ने बताया कि बहन बेबी कुमारी  रसोई में देर रात खाना बना रही थी, तभी उसके भाई राहुल उर्फ चौबा ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल में रेफर कराया गया है। वह आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। गोली अभी उसकी पीठ में फंसी होने की बात सामने आई है।


Table of Contents




 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News