Sport : 'उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया है…', गौतम गंभीर ने श्रेयस अय्यर की जमकर की तारीफ, जानें क्या-क्या कहा #INA

Gautam Gambhir On Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के साथ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम ने 3-2 से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में भारत ने जीत दर्ज की, लेकिन आखिरी के दो मैच न्यूजीलैंड ने जीते, जिसके बाद से ही एक बार फिर श्रेयस अय्यर की कप्तानी और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे. मगर, सीरीज के खत्म होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी की सराहना की.
गौतम गंभीर ने जमकर की श्रेयस अय्यर की तारीफ
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर की तारीफ की. उनका कहना है कि कप्तान की सफलता गेंदबाजों और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है.
कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने कहा, “श्रेयस ने बहुत ही शानदार काम किया है, खासकर तब जब उनकी बॉलिंग लाइन-अप में काफी अनुभवहीन खिलाड़ी थे. एक कप्तान के तौर पर, आपकी सफलता काफी हद तक आपके गेंदबाजों और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है. ऐसे में जब आपके पास अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण हो, तो मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही बेहतरीन काम किया है.”
“𝐒𝐀𝐌𝐀𝐒𝐓𝐈𝐏𝐔𝐑 𝐉𝐀𝐀𝐘𝐄𝐆𝐈 𝐓𝐑𝐎𝐏𝐇𝐘!” 🏆😂
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI on 4th Nov, 7:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND pic.twitter.com/424g4cPhZG
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 1, 2026
भारत ने 3-2 से जीती टी-20 सीरीज
न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी-20 आई सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम ने 3-2 से जीतकर अपने नाम किया. इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में भारत ने जीत दर्ज की. मगर, फिर आखिरी के दो मैचों में न्यूजीलैंड ने वापसी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. इस तरह 5 मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम ने 3-2 से जीती. ऐसे में अब क्रिकेट फैंस यही उम्मीद करेंगे कि भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी जीत दर्ज करे.
गौतम गंभीर ने शेयर किया पोस्ट
Built as a Team. Won as a Team. Always for India 🇮🇳 pic.twitter.com/uVnCXzz6jg
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 1, 2026
न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज को भारत ने 3-2 से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस सीरीज के खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा, एक टीम के रूप में बने. एक टीम के रूप में जीते. हमेशा भारत के लिए.
श्रेयस अय्यर का सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन?
A captain’s moment, shared with the next generation! 💙
Shreyas Iyer lifts the trophy after India’s 3-2 series win, then hands it over . the youngsters . have their moment in the spotlight. A lovely gesture . cap off a memorable T20I Leg of the New Zealand Tour! 🏆👏
Watch… pic.twitter.com/fsXhGCDGmu
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 1, 2026
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए बतौर बल्लेबाज ये पांच मैचों की सीरीज कुछ खास नहीं रही. पांचवें टी-20 मैच में अय्यर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की खेली, लेकिन वह टीम की जीत के लिए काफी नहीं रही. इसके अलावा, इस सीरीज में उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई. श्रेयस अय्यर ने 22, 5, 7, 42 रनों की पारी खेली. बतौर बल्लेबाज श्रेयस के लिए भले ही ये सीरीज कुछ खास न रही हो, लेकिन उन्होंने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में बतौर कप्तान 3-2 से जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलते देखना है तो उठना पड़ेगा जल्दी, सुबह इतने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच? नोट कर लीजिए सही टाइमिंग
'उन्होंने बहुत ही शानदार काम किया है…', गौतम गंभीर ने श्रेयस अय्यर की जमकर की तारीफ, जानें क्या-क्या कहा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,