Sport : विराट कोहली न्यूजीलैंड में हासिल करेंगे ऐतिहासिक उपलब्धि, सिर्फ 12 रन बनाकर ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज #INA

Virat Kohli Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होने वाला है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहला वनडे मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत सुबह 7:30 बजे से होगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से मैदान पर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी खेलने के लिए उतरेंगे. इस मुकाबले में विराट कोहली के पास एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. 

भारतीय क्रिकेट टीम के 38 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली अपने क्रिकेट करियर में उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां पर वो हर मैच मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. अब उनके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार यानी 4 नवंबर को होने वाले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. विराट कोहली कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए जानते हैं.

विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका 

आपको बता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए विराट कोहली वनडे में नंबर तीन की पोजीशन पर अब तक 305 पारियों में 12,988 रन बनाए हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर पहले वनडे मैच में विराट कोहली सिर्फ 12 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह नंबर-3 की पोजीशन पर खेलते हुए 13 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले ऐसा कोई दूसरा बल्लेबाज विश्व क्रिकेट में नहीं कर पाया है. 

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी लिस्ट में मौजूद 

दरअसल, इसी लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग भी मौजूद हैं. पोंटिंग ने नंबर-3 की पोजीशन पर खेलते हुए 365 पारियों में 12,662 रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में किसी एक पोजीशन पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15,310 रन बनाए हैं.

विराट के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका 

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1 शतक लगाते हैं, तो वो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे. कोहली और सचिन ने अभी तक लिस्ट-ए क्रिकेट में 60-60 शतक लगाए हैं. कोहली का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर की क्रिकेट में शानदार रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड 

विराट ने 36 मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 की औसत से खेलते हुए 1,897 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों की नाबाद पारी भी खेल चुके हैं. न्यूजीलैंड में विराट ने कुल 11 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 46 की औसत से खेलते हुए 514 रन अपना नाम दर्ज किए हैं. न्यूजीलैंड में कोहली 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें : IND vs NZ ODI सीरीज में क्या बदल जाएगा चैनल या सोनी पर ही देख पाएंगे मुकाबले? जानें किस ऐप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

विराट कोहली न्यूजीलैंड में हासिल करेंगे ऐतिहासिक उपलब्धि, सिर्फ 12 रन बनाकर ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close