सीजी- कबरा हाथी का खौफनाक तांडव: बाइक सवार समेत दो लोगों को कुचलकर मार डाला, एक ने ट्रक के नीचे छिपकर बचाई जान – INA

सरगुजा-सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर-अखोरा मार्ग पर रविवार शाम एक कबरा हाथी ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला। सूरजपुर वन परिक्षेत्र के अखोरा गांव और मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भतीजे ने ट्रक के नीचे छिपकर बचाई जान

Table of Contents

Table of Contents

बलरामपुर जिला निवासी विश्वनाथ रविवार को अपने भतीजे बलदेव के साथ बाइक से अखोरा गांव में अपनी बहन के घर आया था। शाम लगभग 5:30 बजे दोनों वापस लौट रहे थे, तभी कल्याणपुर-अखोरा मुख्य मार्ग पर उनका सामना कबरा हाथी से हो गया। हाथी ने तुरंत बाइक सवारों पर हमला कर दिया। इस दौरान बलदेव ने भागकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई। हाथी ने विश्वनाथ को जमीन पर पटककर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बांटीडांड पहाड़ी कोरवा आश्रम में प्यून के पद पर पदस्थ था। हाथी के चले जाने के बाद बलदेव ने ग्रामीणों को इस घटना की सूचना दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: नवा रायपुर के सेंध लेक पर आज भी उड़ान भरेंगे सारंग हेलिकाप्टर,दिखायेंगे शानदार हवाई करतब

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

खेत में घास काट रहे ग्रामीण को भी कुचला

Table of Contents

Table of Contents

इसी प्रकार एक हाथी ने अखोरा गांव के खेत में घास काटने गए एक अन्य ग्रामीण मानदेव यादव को भी कुचलकर मार डाला। मानदेव खेत में काम कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे हाथी ने उसे दौड़ाकर कुचल दिया। उसका शव देर शाम खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि कबरा हाथी ने पिछले छह माह में 12 लोगों की जान ली थी। रविवार को दो और लोगों को शिकार बनाने के साथ ही छह माह में इस हाथी द्वारा मारे गए लोगों की कुल संख्या 14 हो गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News