Sport : क्या CSK को हो चुका है अपनी गलती का एहसास, इसी लिए 14 करोड़ वाले खिलाड़ी को बाहर करने का बना रही प्लान #INA

CSK : चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की सबसे बड़ी टीमों में शुमार है. चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. लेकिन सीएसके ने आईपीएल 2026 से पहले लगाता है एक बड़ी गलती कर दी थी. अब टीम उसको ठीक करने का प्लान बना रही है. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन के साथ राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था. बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ-साथ सीएसके ने सैम करन को भी राजस्थान को दे दिया था.
इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में रविंद्र जडेजा की जगह भरने के लिए यूपी टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर पर बोली लगाई और उन्होंने 14.2 करोड़ रुपए देकर खरीदा और उनसे रविंद्र जडेजा की भरपाई करने की कोशिश की, जो पूरी तरह से नाकाम रही. अब चेन्नई सुपर किंग्स अपनी गलती को सुधारने का प्लान बना रही है. टीम आईपीएल 2027 से पहले होने वाली ऑक्शन में इस 14.2 करोड़े रुपए वाले खिलाड़ी को रिलीज करने का पुख्ता प्लान बना चुकी है.
Are you Kartik Sharma or Rahul Chahar? 🤔
But LEO is definitely Prashant Veer here 😝🦁#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/OOUcXnC1no— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 4, 2026
अपनी गलती सुधारने को तैयार CSK
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपए देखर खरीदा था. वो सीएसके द्वारा आईपीएल 2026 में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी थे. लेकिन उन्होंने आईपीएल 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था. वो रविंद्र जडेजा का कमी चेन्नई सुपर किंग्स में पूरी नहीं कर पाए थे. अब उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले इस क्रिकेटर को चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2027 से पहले रिजील जकर सकती है.
🚨 CSK may release Prashant Veer, their INR 14.2 crore signing, . free up funds for the IPL 2027 auction.
There is a possibility that the franchise could look . buy him back at the auction in Goa. pic.twitter.com/piy4IUl6ef
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 2, 2026
आपको बता दें कि, आईपीएल की सभी 10 फ्रेचाइजियों को अपने खिलाड़ियों की रिजील और रिटेन लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी है. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी गलती सुधारने के लिए खास और बड़ा प्लान बनाया है. अब प्रशांत वीर को रिलीज कर सीएसके की टीम 14.2 करोड़ रुपए का फंड अपने पर्स में जोड़ लेगी, जिससे उसे ऑक्शन में किसी उम्दा और बड़े प्लेयर को खरीदने में मदद मिलेगी.
1️⃣3️⃣ and Yellove – Our Favourite Combo! 💛🥹
Welcome . the den, Prashant Veer!🦁#WhistlePodu #Dencoming pic.twitter.com/6ZD8c4eMcx
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 28, 2026
प्रशांत वीर का आईपीएल करियर
प्रशांत वीर में आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 6 मैच खेले थे. इस दौरान उन्होंने पांच पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 90 रन बनाए थे. उनका हाईएस्ट स्कोर 43 रन रहा था. उन्होंने आईपीएल 2026 में कोई भी शतक या अर्धशतक नहीं लगाया था. जबकि प्रशांत वीर ने अपने बल्ले से आईपीएल 2026 में 10 चौके और 3 छक्के लगाए थे. वहीं बॉल के साथ उन्होंने इन 6 मैचों की एक पारी में सिर्फ 2 ओवर डाले और 12 गेंदों में 25 रन खर्च कर डाले. उन्हें आईपीएल में एक भी विकेट नहीं मिला है.
अब चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा उनको रिलीज किए जाना, उनके लिए घाटे का सौदा हो सकता है. उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया, उसे देखकर आईपीएल 2027 में ऑक्शन में उन पर कोई भी टीम ज्यादा पैसों का दावं लगाने से बचना चाहेगी. अब चेन्नई सुपर किंग्स अपनी रिलीज लिस्ट कब जारी करेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली न्यूजीलैंड में हासिल करेंगे ऐतिहासिक उपलब्धि, सिर्फ 12 रन बनाकर ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज
क्या CSK को हो चुका है अपनी गलती का एहसास, इसी लिए 14 करोड़ वाले खिलाड़ी को बाहर करने का बना रही प्लान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,