खबर शहर , यूपी न्यूज: 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा महिला मोर्चा, मेधा कुलकर्णी ने दिया जीत का मंत्र – INA

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा की पूर्ण गारंटी है। रविवार को महाजन भवन जयपुर हाउस में आयोजित भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा की समन्वय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, व प्रदेश सह प्रभारी सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव के लिए अभी से पूरी ताकत से महिलाएं जुट जाएं। लोगों को सरकार के कार्याें और योजनाओं की जानकारी देकर साथ जोड़ें।


Table of Contents



डॉ. कुलकर्णी ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है। प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने उज्ज्वला, लखपति दीदी जैसी योजनाओं और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंत में कार्यकर्ताओं ने 2027 में फिर भगवा लहराने का संकल्प लिया। बैठक में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह, महानगर अध्यक्ष अपूर्वा सिंह, उपमा गुप्ता, रंजना पवार, सीमा सिंघल, सुनीता सारस्वत, प्रतिमा राणा, भावना वरदान शर्मा भी मौजूद रहीं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News