Sport : सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान को लगा झटका, ICC ने ठोका जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला #INA

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ट्राई सीरीज जीतने के बाद एक बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के साथ खेले गए फाइनल मैच में पाकिस्तान ने जीत दर्ज तो की, लेकिन अब आईसीसी ने उनपर उस मैच में की गलती के लिए जुर्माना ठोक दिया है. बता दें, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेली गई थी, जिसका फाइनल मैच शनिवार को लाहौर में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया. इसमें पाकिस्तान ने जीत दर्ज की और ट्रॉफी उठाई, लेकिन इसके बाद अब आईसीसी का चाबुक पाकिस्तान टीम पर चल गया है.
पाकिस्तान पर ICC ने क्यों ठोका जुर्माना?
शनिवार को लाहौर में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच खेला गया, जिसे मेजबान पाकिस्तान की टीम ने जीतकर अपने नाम किया. लेकिन, ODI ट्राई-सीरीज के फाइनल में स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के कारण पाकिस्तान पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
एमिरेट्स ICC एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो ने समय की छूट को ध्यान में रखते हुए पाया कि मेजबान टीम एक ओवर पीछे थी. यह उल्लंघन ‘खिलाड़ियों और खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC आचार संहिता’ के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत आता है, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है. इसके तहत, निर्धारित समय में जितने ओवर कम फेंके जाते हैं, उसके लिए खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.
Pakistan have been penalised for a slow over-rate in their ODI tri-series final victory over Sri Lanka 👇
https://t.co/Rzqm7yj9S1
— ICC (@ICC) November 2, 2026
मैदान पर मौजूद अंपायर अहसान रजा और वेन नाइट्स, तीसरे अंपायर शर्फुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर राशिद रियाज ने यह आरोप लगाया. पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने धीमी ओवर-रेट के अपराध के लिए अपना दोष स्वीकार कर लिया और तय की गई सजा को मान लिया.
पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीता था फाइनल मैच
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच लाहौर में शनिवार को खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बोर्ड पर लगाए थे और पाकिस्तान को 326 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में टारगेट चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर लक्ष्य को हासिल किया और 3 विकेट से इस मैच को जीत लिया था. इसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने घरेलू सरजमीं पर खेली गई इस ट्राई सीरीज को अपने नाम कर लिया था.
ये भी पढ़ें: KING का जलवा! न्यूजीलैंड में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 10 बड़े रिकॉर्ड, सचिन, पोंटिंग सबको छोड़ेंगे पीछे
सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान को लगा झटका, ICC ने ठोका जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,