खबर शहर , दिवाली-छठ: आगरा से बिहार, गुजरात और राजस्थान का सफर होगा आसान, ईदगाह स्टेशन पर रुकेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन – INA

आगरा के यात्रियों को दिवाली और छठ पर्व पर बिहार, गुजरात और राजस्थान की यात्रा के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। अहमदाबाद-राजगीर और राजकोट-बरौनी के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव आगरा के ईदगाह स्टेशन पर होगा। दोनों दिशाओं में निर्धारित तिथियों पर चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को पटना, राजगीर, अहमदाबाद, जयपुर, अजमेर और बरौनी सहित कई शहरों तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 09441 अहमदाबाद-राजगीर स्पेशल 4 और 11 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर दोपहर 1:57 बजे पहुंचेगी और 2:02 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09442 राजगीर-अहमदाबाद स्पेशल 6 और 13 नवंबर को चलेगी। यह शनिवार सुबह 4:48 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 4:53 बजे रवाना होगी। इसमें 21 कोच होंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इसी तरह गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल 5, 12, 19 और 26 नवंबर को राजकोट से चलेगी। यह शुक्रवार सुबह 11:40 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल 7, 14, 21 और 28 नवंबर को चलेगी। यह रविवार शाम 4:50 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 4:55 बजे रवाना होगी। इसमें 22 कोच होंगे। इन ट्रेनों से आगरा के यात्री बयाना, कोटा, रतलाम, जयपुर, अजमेर, प्रयागराज, पटना, छपरा, हाजीपुर और बरौनी तक यात्रा कर सकेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News