Sport : 20 वर्षीय भारतीय गेंदबाज ने 5 विकेट लेकर ध्वस्त किया जिम्बाब्वे का बैटिंग ऑर्डर, तीसरे ODI में भारत को मिला 132 रनों का लक्ष्य #INA

IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 39.5 ओवरों में महज 131 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से 20 वर्षीय युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए और जिम्बाब्वे की टीम के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया.

जिम्बाब्वे की शुरुआत रही बेहद खराब

वनडे सीरीज के इस आखिरी मैच में जिम्बाब्वे की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला भारतीय तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स ने जल्द ही गलत साबित कर दिया. जिम्बाब्वे के बल्लेबाज पिच पर टिकने के लिए संघर्ष करते दिखे. भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन और लेंथ से मेहमान टीम पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा, जिसके चलते जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी.

20 वर्षीय वैष्णवी शर्मा ने हासिल किए 5 विकेट हॉल

इस मैच की सबसे बड़ी स्टार भारत की 20 वर्षीय युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा रहीं. वैष्णवी ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाते हुए जिम्बाब्वे के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी. उन्होंने मैच में शानदार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. वैष्णवी की स्विंग और सटीक लेंथ का जिम्बाब्वे के मीडिल ऑर्डर के पास कोई जवाब नहीं था.

39.5 ओवरों में 131 रनों पर सिमटी जिम्बाब्वे की पारी

वैष्णवी शर्मा के इस घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे की पूरी टीम को 39.5 ओवरों में सिर्फ 131 रनों पर समेट दिया. जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिकवा ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेलीं. उनके अलावा कप्तान जोसेफिन एनकोमो (35) और चीदजा धुरुरी (20) ने भी क्रीज पर समय बिताने की कोशिश जरूर की, लेकिन वे अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे. भारतीय टीम की शानदार फील्डिंग और अनुशासित गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे का कोई भी खिलाड़ी बड़ी साझेदारी नहीं निभा सका. भारत की ओर वैष्णवी शर्मा के अलावा सायली सातघरे और क्रांति गौड़ ने 2-2 विकेट लिए.

भारत को सीरीज क्लीन स्वीप के लिए मिला 132 रनों का लक्ष्य

जिम्बाब्वे को 131 रनों पर समेटने के बाद अब भारतीय महिला टीम को यह मैच और सीरीज जीतने के लिए 132 रनों का बेहद आसान लक्ष्य मिला है. घरेलू मैदान और भारतीय बल्लेबाजों के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह लक्ष्य बेहद छोटा नजर आ रहा है. भारतीय टीम इस आसान से टारगेट को जल्द से जल्द हासिल कर सीरीज को शानदार अंदाज में खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

यह भी पढ़ें:  अभिषेक शर्मा ने छीनी अपने ही साथी की बादशाहत, ICC T20 रैंकिंग में फिर बने नंबर-1 बल्लेबाज

20 वर्षीय भारतीय गेंदबाज ने 5 विकेट लेकर ध्वस्त किया जिम्बाब्वे का बैटिंग ऑर्डर, तीसरे ODI में भारत को मिला 132 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close