Sport : 3 दावेदार और 1 स्थान! रहाणे के संन्यास के बाद कौन बनेगा KKR का नया कप्तान? रिंकू सिंह समेत ये 2 नाम सबसे आगे #INA

KKR New Captain : भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने आज यानी 30 जुलाई (गुरुवार) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इसके साथ ही अब अजिंक्य रहाणे आईपीएल में भी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. उन्होंने आज अपने संन्यास के बारे में खुद ही पोस्ट कर जानकारी दी है. अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में केकेआर आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में भी जगह बनाने से चूक गई थी. अब आईपीएल  2027 में जब रहाणे नहीं खेलेंगे तो कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान कौन होगा. ये सवाल फैंस के मन में आ रहा है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि, KKR का नया कप्तान कौन होगा?

इन 3 खिलाड़ियों का नाम कप्तानी की रेस में सबसे आगे

केकेआर के कप्तान बनने की लिस्ट में 3 नाम शामिल हैं. इनमें सबसे आगे जो नाम है, रिंकू सिंह का नाम शामिल है. रिंकू को पिछले साल केकेआर ने अपना उपकप्तान बनाया था. अब जब अजिंक्य रहाणे नहीं रहेंगे तो उनको कप्तानी मिल सकती है. उनके अलावा केकेआर के नए कप्तान की लिस्ट में सुनील नारायण और हर्षित राणा का भी नाम सामने आ रहा है. ये दोनों खिलाड़ी में कप्तानी के दावेदार हैं.

1 – रिंकू सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल 2027 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाया जा सकता है. उन्होंने साल 2018 में अपना आईपीएल डेब्यू केकेआर के लिए किया था. तब से अब तक रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेल रहे हैं. उन्होंने केकेआर के लिए 5 गेंदों में 5 छक्के लगाने का कारनामा भी किया है. अब वो कप्तानी की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं. 

रिंकू सिंह ने आईपीएल में केकेआर के लिए कुल 73 मुकाबले अब तक खेले हैं. इस दौरान 62 पारियों में उन्होंने 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 1394 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 83* नाबाद रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 114 चौके और 67 छक्के निकले हैं. रिंकू का औसत आईपीएल में 34.00 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 145.96 का रहा है.

2 – सुनील नारायण

कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नारायण भी कप्तानी के दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं. नारायण इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआत से ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले रहे हैं. उन्होंने 2012 में टीम के लिए डेब्यू किया था. तब से अब तक वो केकेआर के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. नारायण बल्ले के साथ टीम के लिए पारी की शुरुआत भी कर चुके हैं और बॉल से कहर भी ढाह चुके हैं. उन्होंने 202 आईपीएल मैचों में 1820 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं. वहीं उन्होंने 207 विकेट भी हासिल की हैं.

3 – हर्षित राणा 

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बनने की लिस्ट में टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्षित राणा भी शामिल हैं. राणा इस समय इंडियन क्रिकेट टीम में खेले रहे हैं. वो गौतम गंभीर के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर्स में से एक हैं. ऐसे में वो भी केकेआर की कप्तानी के दावेदार है. उनके पास भी केकेआर का नया कप्तान बनने का मौका होगा. उन्होंने केकेआर के लिए 34 आईपीएल मैचों में 40 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 59 रन भी बनाए हैं.

View this post on Instagram

इन तीन खिलाड़ियों के अलावा एक ऐसे खिलाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है, जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राडर्स की कप्तानी कर सकता है लेकिन ऐसा होना संभव नहीं लग रहा है. क्योंकि ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग वो खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा नहीं है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या है. मुंबई उनको अगर आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड करती है और वो केकेआर में ट्रे़ड होकर अगर आ जाते हैं तो, ऐसी स्थिति में वो टीम के कप्तान की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें : ‘धोनी ने मेरी जगह ले ली…’ वर्षों बाद छलका दिनेश कार्तिक का दर्द, बताया एमएस ने टीम इंडिया में कैसे किया उनको रिप्लेस?

3 दावेदार और 1 स्थान! रहाणे के संन्यास के बाद कौन बनेगा KKR का नया कप्तान? रिंकू सिंह समेत ये 2 नाम सबसे आगे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close