खबर शहर , Agra Metro: बिना सूचना बंद कर दी सर्विस रोड, मेट्रो कार्य ने बिगाड़ी रफ्तार; घंटों जाम में फंसे सैकड़ों वाहन – INA

आगरा के भगवान टॉकीज से अबुल उलाह दरगाह की तरफ जाने सर्विस रोड को मेट्रो के कार्य के कारण बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बंद कर दिया गया। इससे दोपहर से रात आठ बजे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल रहे थे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लोगों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना के कहीं का भी रोड बंद करना कहां तक उचित है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भगवान टॉकीज सर्विस रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। बुधवार को भगवान टॉकीज की तरफ से सर्विस रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस कारण दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। जिन लोगों को सुल्तानगंज पुलिया की ओर जाना था, वह सर्विस रोड से नहीं जा सके।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कुछ लोगों ने अपने वाहनों को दूसरी तरफ के सर्विस रोड से निकालने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इससे लोगों की समस्या बढ़ गई। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा ऑटो और कार आदि नेहरू नगर, न्यू आगरा से निकलने लगे। इससे वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसी तरह बड़ी संख्या में वाहन सर्विस रोड पर खंदारी की तरफ आकर हाईवे से होते हुए निकलने लगे। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। यहां भी वाहनों की लाइन लगने लगी। सबसे ज्यादा दिक्कतें शाम पांच बजे से लेकर रात आठ बजे तक बनी रही।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News