Sport : 'यही अगला सुपरस्टार है…' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का बयान वायरल, शुभमन गिल को लेकर भी बोली बड़ी बात #INA

Vaibhav Sooryavanshi : भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की चर्चा जोर-शोर से हो रही है. अब ये नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा है. क्योंकि भारत के 15 वर्षीय क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ दी है. आज वैभव सूर्यवंशी के पास एक बार फिर से अपने नाम का डंका बजाने का मौका होगा. वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट टीम की ओर आज न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबले खेलने के लिए वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में उतरेंगे, जहां उनके पास अपने आप को एक बार फिर से साबित करने का मौका होगा.

वैभव सूर्यवंशी पर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर लांस क्लूजनर ने आईएनएस के साथ बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव को लेकर क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गिल को लेकर क्या कहा है, हम आपको इसके बारे में भी बताएंगे. 

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान

क्लूसनर ने कहा कि, ‘यह एक संतुलन की बात है. हर टीम अलग होती है. हर देश अपने खिलाड़ियों के संन्यास को अलग तरह से संभालता है और हर सीजन में खिलाड़ी संन्यास लेते ही रहते हैं. भारत अभी अपने इन दो सितारों के मामले में इसी स्थिति का सामना कर रहा है. साउथ अफ्रीका ने भी अपने समय में ऐसे ही बड़े खिलाड़ियों के संन्यास का सामना किया है, लेकिन क्रिकेट चलता रहता है. सितारे आते-जाते रहते हैं, दिग्गज खिलाड़ी संन्यास ले लेते हैं और लोगों को लगता है कि अब पहले जैसा कुछ नहीं रहेगा, लेकिन भारत को किसी और को देखने की जरूरत नहीं है, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी को ही देख लें. यही अगला सुपरस्टार है’. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय प्रतिभा की एक नई पीढ़ी बताया है.

इसके साथ ही लांस क्लूजनर ने शुभमन गिल के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘वो बल्लेबाजी में वह एक असली सुपरस्टार हैं. उनके लिए बस यह सीखना जरूरी है कि एक बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल और एक कप्तान के रूप में शुभमन गिल की भूमिकाओं को कैसे अलग रखा जाए. सभी बेहतरीन कप्तानों ने इन दोनों चीजों को अलग-अलग रखना सीखा है. मुझे यकीन है कि उन्हें ऐसा करने के लिए कई मौके मिलेंगे और कई लोग होंगे जो उनकी मदद करेंगे, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि बल्लेबाजी में वह बेहतरीन हैं और कप्तानी की बात करें तो, अनुभवी कप्तानों को भी हमेशा कुछ न कुछ नया सीखना पड़ता है. उनके साथ भी ऐसा ही होगा. इसलिए, मैं उनके लिए बहुत उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि वह एक सुपरस्टार हैं. उम्मीद है कि वह आने वाले कई सालों तक बहुत साहस और एक बड़े मकसद के साथ भारत के लिए खेलेंगे’.

शुभमन गिल को रोहित शर्मा के बाद इंडियन क्रिकेट का लीडर चुना गया है. उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा तीनों टीम इंडिया को लीड कर चुके हैं. अब गिल के पास रोहित-विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के पदचिन्हों पर चलने का जिम्मा होगा. 

ये भी पढ़ें : IND vs NZ : वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर अर्शदीप सिंह, सिर्फ 2 विकेट लेते ही मचा देंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तबाही

'यही अगला सुपरस्टार है…' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का बयान वायरल, शुभमन गिल को लेकर भी बोली बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close