यूपी – धनतेरस: आज और कल, सज गए बाजार, इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा-दीपदान और खरीदारी – INA

धनतेरस की तारीख को लेकर इस बार लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दो दिन पड़ने के कारण कहीं शुक्रवार तो कहीं शनिवार को धनतेरस मनाए जाने की चर्चा है। पंचांगों में तिथि के आरंभ और समाप्ति के समय को लेकर अंतर ने भी लोगों की दुविधा बढ़ा दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार, धनतेरस छह नवंबर शुक्रवार को मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा। इस दिन प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि का संयोग मिलने से भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे शुरू होगी और शनिवार को सुबह करीब 10:47 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के नियम के आधार पर त्रयोदशी तिथि होने से कुछ लोग त्योहार को शनिवार को मनाने की बात कर रहे हैं। वहीं धनतेरस पर प्रदोष काल में पूजा का विधान होने के कारण शुक्रवार को त्योहार मनाना उचित माना जा रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

धनतेरस पर राहुकाल

Table of Contents

Table of Contents

शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शुभ कार्यों की शुरुआत से बचना चाहिए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News